Board Exam 2023 LIVE: यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों ने जारी किया बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, इनका है इंतजार
Board Exam Date Sheet 2023: यूपी, राजस्थान, सीबीएसई समेत कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभी भी कई राज्यों के छात्रों को उनके बोर्ड के टाइम टेबल का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
MSBSHSE SSC, HSC Exam 2023 Datesheet:
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा 2023 की फाइनल डेट शीट जारी हो गई है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमएसबीएसएचएसई की ओर से महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परीक्षाओं के लिए अंतिम समय-सारिणी जारी कर दी गई है। तदनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
JAC Exam Date 2023 Jharkhand Board
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथियों 2023 की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च, 2023 के महीने में होने वाली है। छात्र यहां झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक डेट शीट के लिए देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर विजिट कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों में आधिकारिक डेट शीट जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए जेएसी परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। 2023 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के लिए 10वीं परीक्षा तीन अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी और जेएसी 12वीं परीक्षा पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।UK Board 10th-12th उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी
वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च, 2023 से छह अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जहां कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूबीएसई की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर अपनी डेटशीट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।UP Board Exam 2023 UPMSP देश-दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड है। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के संचालन और निगरानी की पुख्ता तैयारी पूर कर ली गई है। शुक्ल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। सचिव के अनुसार, जिन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक बढ़ी है, वहीं केंद्र भी बढ़े हैं। प्रयागराज, कन्नौज और आजमगढ़ जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी हैं। इस बार प्रदेश में कुल 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी।UP Board Exam 2023 Update
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव कराने के लिए तीन माह की छूट मिलने के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा चुनाव से पहले करवाने का रास्ता साफ हो चुका है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में 58.67 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आधिकारिक बोर्ड परीक्षा 2023 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।इसे बी पढ़ें: UP Board Exam 2023 Date Sheet Out: 16 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, यह रहा डेट शीट का डायरेक्ट लिंक
UP Board Exam 2023: 10वीं-12वीं में इतने छात्र-छात्राएं लेंगे भाग
UPMSP यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा के लिए 31 लाख 16 हजार 485 और इंटर मीडिएट की परीक्षा के लिए 27 लाख 50 हजार 913 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जहां हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।UPMSP UP Board Exam Date Sheet 2023 Out
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य यानी वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं। जहां यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।Goa Board Date Sheet 2023
गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं डेट शीट 2023 के लिए जारी कर दी गई है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE), एसएससी और एचएसएससी परीक्षाओं के लिए जीबीएसएचएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखें, आधिकारिक वेबसाइट--gbshse.in पर एक साथ जारी की जाती हैं। गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।इसे भी पढ़ें; GBSHSE Date Sheet: गोवा बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें कब से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
Haryana Board Exam 2023 पिछले साल प्रदेश में बने थे 1547 परीक्षा केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पिछले साल मार्च 2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 1547 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें सेकेंडरी की परीक्षा में तीन लाख 78 हजार 518 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जबकि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में दो लाख 90 हजार 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस तरह हर साल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब छह लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में प्रविष्ट हो रहे हैं।Haryana Board HBSE Exam Dates 2023 Declared
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से फरवरी /मार्च 2023 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा डेट शीट जारी कर दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा बोर्ड की स्कूल / नियमित / पुन: परीक्षा / अतिरिक्त / सुधार परीक्षा की डेट शीट देख सकते हैं। हरियाणा कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं यानी उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X