फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 10th Result Out: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम; यहां एक क्लिक में सबसे पहले देखें रिजल्ट

Sun, 29 Mar 2026 02:17 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 29 Mar 2026 02:17 PM IST
खास बातें

Bihar Board BSEB 10th Result 2026 Date Time Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इसी के साथ लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हुआ। 
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं...

यहां देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2026 Live BSEB Class 10 Matric Result kab Ayega Check biharboardonline com
BSEB Bihar Board 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

लाइव अपडेट

02:13 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज यानी (29  मार्च) को घोषित हो गया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। टॉपर में दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

यहां देखें अपना रिजल्ट

10:49 AM, 29-Mar-2026

पिछले साल का ट्रेंड

गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड अपने तय ट्रेंड के अनुसार समय पर परिणाम घोषित कर रहा है।
 
विज्ञापन
10:17 AM, 29-Mar-2026

आज जारी होगा 10वीं का परिणाम

आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिणाम अपराह्न 01:15 बजे जारी किया जाएगा। 

07:17 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। नतीजों की घोषणा मार्च में ही की जानी है। 
06:18 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026 Date: पिछले साल इतने विद्यार्थी हुए थे पास

2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था। पास प्रतिशत 82.11 प्रतिशत था। कुल 15.58 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12.79 लाख छात्र परीक्षा में सफल हुए।
05:30 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: मार्कशीट में D, F, G का क्या मतलब होता है?

बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में कुछ विषयों के आगे D, F या G जैसे शब्द लिखे होते हैं। इनका अर्थ इस प्रकार होता है:
  • ‘D’ का मतलब डिस्टिंक्शन (75% से ज्यादा अंक) होता है।
  • ‘F’ का मतलब फेल यानी उस विषय में पास नहीं होना होता है।
  • ‘G’ का मतलब ग्रेस मार्क्स यानी अतिरिक्त अंक दिए जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:06 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: बहुत जल्द जारी होगा रिजल्ट

बीएसईबी अध्यक्ष ने कहा था कि 10वीं का परिणाम मार्च के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 29 मार्च को रिजल्ट जारी किया था, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले एक दो दिन में परिणाम घोषित किया जा सकता है।
03:50 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: 16 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दी है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।
02:35 PM, 28-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में होंगे ये विवरण?

  • छात्र का नाम
  • ग्रेड
  • विषय
  • कुल अंक
  • विषय-वार अंक
  • डिवीजन
  • पास/फेल की स्थिति
  • छात्र का रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • माता-पिता का नाम
01:56 PM, 28-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: 29 या 30 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट

आज परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि रविवार को या फिर सोमवार यानी 30 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed