फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग का हुआ धमाकेदार आगाज, कियारा और कृति सेनन ने डांस से जीता फैंस का दिल

Sat, 04 Mar 2023 07:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Mar 2023 07:40 PM IST
खास बातें

WPL Opening Ceremony 2023 News in Hindi : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत हो गई है। मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में सारे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अभिनेत्री कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया।

विज्ञापन
WPL 2023 Opening Ceremony Live Updates: Kriti Sanon, Kiara Advani and AP Dhillon Performance Videos Photos
कियारा आडवाणी, एपी ढिल्लों, कृति सेनन और ट्रॉफी के साथ हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

07:05 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: महिला प्रीमियर लीग का हुआ आगाज

महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ। इस दौरान अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने अपने ठुमके से सबका दिल जीत लिया। वहीं, मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गाने से सबको झुमाया। अंत में बीसीसीआई के सभी अधिकारी स्टेज पर पहुंचे। उनके साथ पांचों टीमों की कप्तान भी पहुंचीं। सभी कप्तानों ने मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया।
 

WPL Opening Ceremony Live: एपी ढिल्लों ने अपने गाने से झुमाया

मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने पंजाबी गानों से सबको झुमा दिया। उन्होंने 'दिल तेरा' और 'क्या बात है' गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने कई गाने गए। एपी ढिल्लों के परफॉर्मेंस को स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने काफी एंजॉय किया।
 
विज्ञापन
06:53 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट

महिला प्रीमियर लीग के शुरू होने पर सचिन तेंदुलकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''याद रखें कि हर बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर छक्का लगाया जाएगा, और हर विकेट क्रिकेट में लैंगिक समानता की जीत होगी। आइए उनकी कहानी बनाने वाली अविश्वसनीय महिलाओं का उत्साहवर्धन करें!''

06:43 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: कृति सेनन ने चकदे इंडिया के गाने पर किया डांस

कृति सेनन ने चकदे इंडिया के गाने पर अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने 'बादल पे पांव है' पर डांस किया। उसके बाद चकदे इंडिया के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया। उसके बाद उन्होंने 'लुका छुपी' फिल्म के सांग 'कोका कोला तू' पर भी डांस किया। उन्होंने अपने मशहूर सांग 'परम सुंदरी' पर डांस कर लोगों का दिल जीत लिया।
06:33 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह शुरू

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम की होस्ट मशहूर एंकर मंदिरा बेदी हैं। सबसे पहले परफॉर्म करने के लिए कियारा आडवाणी आई हैं। कियारा ने अपने गाने 'क्या बात है' से परफॉर्मेंस की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया।
 
06:23 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ देर में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां परफॉर्म करेंगी। कृति सेनन और कियारा आडवाणी का जलवा देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: थोड़ी देर में शुरू होगा उद्घाटन समारोह

महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन थोड़ी देर में होगा। दर्शक धीरे-धीरे स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड का तड़का लगेगा।
 
04:55 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: 23 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

महिला क्रिकेटरों ने काफी लंबे समय तक आईपीएल में पुरुषों की सफलता देखी थी, अब आखिरकार उनकी बारी भी आ चुकी है। WPL महिला खिलाड़ियों को चमकने का मौका प्रदान देगा जैसा कि उन्होंने हमेशा कल्पना की थी। कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे और ये 23 दिनों तक खेले जाएंगे। सात देशों की 87 महिला क्रिकेटरों अगले 23 दिनों तक अपनी स्किल दिखाएंगी।
04:32 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony Live: मैच और उद्घाटन समारोह के समय में बदलाव

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा- उद्घाटन मैच शनिवार को रात 08.00 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 07.30 बजे होगा। प्रशंसकों के लिए गेट शाम 4.00 बजे खुलेंगे और वे भव्य उद्घाटन समारोह देखने में सक्षम होंगे जो शाम 6:25 पर शुरू होगा। 
04:23 PM, 04-Mar-2023

WPL Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग का हुआ धमाकेदार आगाज, कियारा और कृति सेनन ने डांस से जीता फैंस का दिल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत आज होगी। मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में सारे मुकाबले खेले जाएंगे। डीवाई पाटिल में पहले मैच से पूर्व रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आडवाणी परफॉर्म करेंगी। वहीं, मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों भी कार्यक्रम में नजर आएंगे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed