फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLC Ten 10: बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने काशी नाइट्स को 53 रनों से हराया, 74 रन पर सिमटी टीम; रवि ने झटके चार विकेट

Mon, 17 Feb 2025 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 10:06 PM IST
खास बातें

एलएलसी टेन10 में आज दिन के तीसरे मैच में ब्रज वारियर्स का सामना सुपर चैलेंजर्स से हुआ जिसमें ब्रज वारियर्स जीत दर्ज करने में सफल रहा। अब दिन के आखिरी मुकाबले में बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने काशी नाइट्स पर बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Warriors Mathura vs Super Challengers Agra and Kashi Knights vs Blasters Jhansi LLC Ten10 Live Updates
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10

लाइव अपडेट

10:05 PM, 17-Feb-2025

बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की बड़ी जीत

रवि के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में काशी नाइट्स को 53 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। बुंदेलखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए थे, जवाब में काशी नाइट्स की टीम 9.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। काशी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अजीत मोहिते ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बुंदेलखंड के लिए रवि के अलावा मोहम्मद कमिल त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि रोहन खरत, विशाल सिंह और आकाश लेफ्टी ने एक-एक विकेट झटके। 
09:48 PM, 17-Feb-2025

काशी की पारी लड़खड़ाई

रवि की शानदार गेंदबाजी से बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने काशी नाइट्स की पारी लड़खड़ा दी है। काशी नाइट्स ने छह ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। काशी के तीन बल्लेबाज खाता खोलने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन
09:28 PM, 17-Feb-2025

काशी की सधी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी नाइट्स ने सधी हुई शुरुआत की है और तीन ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। काशी के लिए सलामी बल्लेबाज अमन ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह सात गेंदों पर चार चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साफू खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। 
09:03 PM, 17-Feb-2025

बुंदेलखंड की पारी समाप्त

मुलायम और जडेजा हितेंद्रसिंह की शानदार बल्लेबाजी की मदद से बुंलेदखंड ब्लास्टर्स ने काशी नाइट्स के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 10 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए। बुंदेलखंड के लिए मुलायम ने 23 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए, जबकि जडेजा ने आठ गेंदों पर तीन छक्कों के सहारे 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान नोमान ने 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली। 

अच्छी शुरुआत के बाद बुंदेलखंड की पारी लड़खड़ा गई थी। बुंदेलखंड के लिए नदीम शेख ने आठ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शान ने मोहम्मद कमिल त्यागी को खाता खोले बिना आउट किया। फिर अखिलेश अधाना को भी शान ने अपनी गेंद पर कैच लेकर शिकार बनाया। अखिलेश सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नोमान और मुलायम ने अर्धशतकीय साझेदारी की। नोमान के आउट होने के बाद एक छोर से मुलायम ने पारी आगे बढ़ाई, जबकि दूसरे छोर से जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। काशी नाइट्स की ओर से शान ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान अंकित सिंह कल्की और पुल्कित चौधरी को एक-एक विकेट मिला। 

 
08:37 PM, 17-Feb-2025

बुंदेलखंड का स्कोर 60 के पार

कप्तान नोमान शेख ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की पारी को संभाला है। बुंदेलखंड ने छह ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। काशी नाइट्स ने जल्द ही बुंदेलखंड के तीन विकेट झटके थे, लेकिन नोमान और मुलायम के बीच साझेदारी ने बुंदेलखंड को संभाला और काशी नाइट्स को सफलता हासिल नहीं करने दी है। 
08:19 PM, 17-Feb-2025

बुंदेलखंड की पारी लड़खड़ाई

अच्छी शुरुआत के बाद बुंदेलखंड की पारी लड़खड़ा गई है और उसने तीन ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 28 रन बनाए हैं। बुंदेलखंड के लिए नदीम शेख ने आठ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शान ने मोहम्मद कमिल त्यागी को खाता खोले बिना आउट किया। फिर अखिलेश अधाना को भी शान ने अपनी गेंद पर कैच लेकर शिकार बनाया। अखिलेश सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 PM, 17-Feb-2025

बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की पारी शुरू

एलएलसी टेन10 में सोमवार का आखिरी मुकाबला बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और काशी नाइट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बुंदेलखंड ने काशी नाइट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बुंदेलखंड को नदीम शेख और अखिलेश अधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई है और टीम का स्कोर 20 रन के पार पहुंच गया है। 
07:13 PM, 17-Feb-2025

ब्रज वारियर्स जीता

ब्रज वारियर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में सुपर चैलेंजर्स को छह विकेट से हरा दिया है। सुपर चैलेंजर्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए थे, लेकिन ब्रज वारियर्स ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्रज वारियर्स के लिए जयदीप कुमार दोयला ने 19 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए। सुपर चैलेंजर्स के लिए मनीष ने तीन विकेट झटके, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपर चैलेंजर्स की ओर से मनीष के अलावा राजेश नायुडू को एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज और कप्तान कृष्णा गावली ने पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए, लेकिन इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। ब्रज वारियर्स के लिए धीरज सिंह ने 9 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज हारिस मंसूरी ने 12 रन बनाए, जबकि वकार हैदर पांच गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन और राहुल ठाकुर दो रन बनाकर नाबाद रहे। 
07:03 PM, 17-Feb-2025

ब्रज वारियर्स का स्कोर 60 रन के पार

ब्रज वारियर्स का स्कोर छह ओवर की समाप्ति के बाद 60 रन के पार पहुंच गया है। जयदीप कुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसकी मदद से टीम ने छह ओवर के बाद दो विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। टीम को अब जीत के लिए चार ओवरों में 19 रन बनाने की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। 
06:45 PM, 17-Feb-2025

ब्रज वारियर्स की तेज शुरुआत

सुपर चैलेंजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रज वारियर्स ने तेज शुरुआत की है और तीन ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। ब्रज वारियर्स को पहले ही ओवर में कप्तान कृष्णा गावली के रूप में पहला झटका लगा था जो तीन गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए थे। गावली ने अच्छी शुरुआत की थी और दो छक्के जड़े थे, लेकिन प्रितम बारी ने उन्हें बोल्ड कर ब्रज वारियर्स को पहला झटका दिया। फिलहाल धीरज सिंह और जयदीप कुमार दोयला क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed