ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच, 87 रन से श्रीलंका को हराया; डैनी-एमी के बाद चमकीं फ्रेया
{"_id":"6a2c213b60d1fd7fc40afa3b","slug":"t20-world-cup-2026-live-opening-ceremony-performers-eng-w-vs-sl-w-live-score-today-match-scorecard-updates-2026-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच, 87 रन से श्रीलंका को हराया; डैनी-एमी के बाद चमकीं फ्रेया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 13 Jun 2026 02:56 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:56 AM IST
खास बातें
इंग्लैंड की महिला टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया। शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड ने 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : @ICC
लाइव अपडेट
02:56 AM, 13-Jun-2026
ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच
महिला टी20 विश्व कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इसी के साथ इंग्लैंड की महिला टीम ने विश्व कप का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया।01:31 AM, 13-Jun-2026
ENG W vs SL W Live: श्रीलंका की हालत खराब
श्रीलंका की हालत खराब नजर आ रही है। मेजबान इंग्लैंड ने चार विकेट झटके हैं। विश्मी छह, चामरी अट्टापट्टू चार, इमेशा दुलानी सात और हंसिमा करुणारत्ने 11 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं। आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 58 रन है।
विज्ञापन
01:07 AM, 13-Jun-2026
ENG W vs SL W Live: श्रीलंका को पहला झटका
श्रीलंका की झटके के साथ शुरुआत हुई है। विश्मी गुणारत्ने को लॉरेन बेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। अब चामरी अट्टापट्टू का साथ देने इमेशा दुलानी आई हैं।12:43 AM, 13-Jun-2026
ENG W vs SL W Live: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 220 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 220 रनों का लक्ष्य दिया है। उनके लिए डैनी व्याट हॉज ने नाबाद शतक जड़ा जबकि एमी जोन्स ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए।12:07 AM, 13-Jun-2026
ENG W vs SL W Live Score: एमी जोन्स-डैनी के बीच 130+ रनों की साझेदारी
एमी जोन्स और डैनी व्याट हॉज के बीच 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। श्रीलंका को अब भी पहले विकेट की तलाश है।11:04 PM, 12-Jun-2026
ENG W vs SL W Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 PM, 12-Jun-2026
ENG W vs SL W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट शीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या।
10:40 PM, 12-Jun-2026
ENG W vs SL W Live Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी जारी
महिला टी20 विश्व कप 2026 का भव्य आगाज हो रहा है, जिसमें विकेड बैंड प्रस्तुति दे रहा है।10:34 PM, 12-Jun-2026
ENG W vs SL W Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
महिला टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।10:27 PM, 12-Jun-2026
Womens T20 WC 2026 Live: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें पहुंचीं स्टेडियम
इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें एजबेस्टन मैदान पर पहुंच चुकी हैं। आज टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 11 बजे से खेला जाएगा।England and Sri Lanka are here for the #T20WorldCup opener 📍
— ICC (@ICC) June 12, 2026
Watch the tournament LIVE, broadcast details here 📺 https://t.co/niBjzedxPu pic.twitter.com/A7lG00FASM