SRH vs MI: मुंबई ने सनराइजर्स को 14 रन से हराया, अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में 20 रन नहीं बना सकी हैदराबाद की टीम
{"_id":"643e97b2a1e2dd11f407a249","slug":"srh-vs-mi-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-mumbai-indians-ipl-2023-25th-match-updates-2023-04-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs MI: मुंबई ने सनराइजर्स को 14 रन से हराया, अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में 20 रन नहीं बना सकी हैदराबाद की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 18 Apr 2023 11:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:35 PM IST
खास बातें
IPL 2023, SRH vs MI Highlights : आईपीएल के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने 14 रन से जीत हासिल की। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:23 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: अर्जुन ने दिलाई मुंबई को जीत
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए। उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट हो गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स की पारी को समेट दिया। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली।सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।
सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।
11:02 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स को लगे दो झटके
सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका रिले मेरेडिथ ने दी। उन्होंने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्को यानसेन को आउट कर दिया। यानसेन ने छह गेंद पर 13 रन बनाए। यानसेन के बाद 18वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने छह गेंद की पारी में दो चौके लगाए।
विज्ञापन
10:48 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: मुंबई ने मैच में की वापसी
मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी कर ली है। हेनरिच क्लासेन के बाद मयंक अग्रवाल के आउट होने से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किल में आ गई है। 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पीयूष चावला ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। चावला के इस ओवर में 21 रन बने, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने क्लासेन का विकेट हासिल कर लिया। क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। अगले ओवर में मयंक अग्रवाल आउट हो गए। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिले मेरेडिथ ने टिम डेविड के हाथों उन्हें कैच कराया। अग्रवाल ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। सनराइजर्स ने 15 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।10:18 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: हैदराबाद को दोहरा झटका
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरा झटका दिया है। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम 17 गेंद पर 22 रन बनाकर ऋतिक शौकीन को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए। अभिषेक को 10वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने अपना शिकार बनाया। टिम डेविड ने उनका कैच लिया। अभिषेक ने दो गेंद पर एक रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में चार विकेट पर 76 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल 26 गेंद पर 31 और हेनरिच क्लासेन तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।10:06 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 8 ओवर में 64/2
सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ ओवर में दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 22 गेंद पर 28 रन और कप्तान एडेन मार्करम 14 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। मयंक और मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 39 रन की साझेदारी कर ली है।09:52 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: राहुल त्रिपाठी का नहीं चला बल्ला
राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। वह चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर ईशान किशन ने उनका कैच लिया। त्रिपाठी पांच गेंद पर सात रन ही बना सके। सनराइजर्स ने पांच ओवर में दो विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 14 और एडेन मार्करम दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स का पहला विकेट गिरा
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक आउट हो गए हैं। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद पर नौ रन ही बना सके। हैदराबाद ने दो ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल दो और राहुल त्रिपाठी एक रन बनाकर नाबाद हैं।09:12 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स को मिला मुश्किल लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 193 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया है। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन कैमरन ग्रीन ने बनाए। ग्रीन ने 40 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 31 गेंद पर 38 और तिलक वर्म ा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 28 और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।08:54 PM, 18-Apr-2023
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स को मिली चौथी सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथी सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। भुवनेश्वर ने तिलक वर्मा को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। तिलक का कैच मयंक अग्रवाल ने लिया। उन्होंने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और चार छक्के उनके बल्ले से निकले। मुंबई ने 18 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। कैमनर ग्रीन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 35 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद हैं।08:47 PM, 18-Apr-2023