SRH vs GT Highlights: गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, सिराज के बाद सुंदर-गिल और रदरफोर्ड चमके
{"_id":"67f275258b7395dbf00acf84","slug":"srh-vs-gt-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-gujarat-titans-ipl-2025-19th-match-updates-2025-04-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs GT Highlights: गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, सिराज के बाद सुंदर-गिल और रदरफोर्ड चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 06 Apr 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:07 PM IST
खास बातें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह हैदराबाद की इस सत्र की चौथी शिकस्त है।
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:57 PM, 06-Apr-2025
गुजरात ने सात विकेट से जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया। मेहमानों ने उन्हें सात विकेट से हराकर इस सत्र की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह हैदराबाद की इस सत्र की चौथी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें केकेआर (80 रन), दिल्ली कैपिटल्स (सात विकेट) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (पांच विकेट) ने मात दी थी।लगातार तीसरी जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में छह अंक हो गए हैं और नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम 10वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -1.629 है। शीर्ष पर छह अंक और 1.257 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह नौ गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद पैट कमिंस ने जोस बटलर को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
16 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी गुजरात को एक बड़ी की जरूरत थी। उनकी इस आवश्यकता को कप्तान गिल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने पूरा किया। दोनों के बीच 90 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। अपने डेब्यू मैच में सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए। वहीं, शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड क्रमश: 61 और 35 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी ने दो और पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।
10:36 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: अर्धशतक से चूके वाशिंगटन सुंदर
अपने डेब्यू मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए वाशिंगटन सुंदर सिर्फ एक रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। तीसरे विकेट के लिए सुंदर ने गिल के साथ 90 रन की साझेदारी की। अब बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं।
विज्ञापन
10:32 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: 36 गेंदों में शुभमन गिल ने जड़ा पचासा
36 गेंदों में शुभमन गिल ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर भी उनका साथ दे रहे हैं। वह भी अर्धशतक के करीब हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 106/2 है।10:10 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने संभाला मोर्चा
शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। आठ ओवर के बाद स्कोर 64/2 है।09:49 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा
पैट कमिंस ने गुजरात को दूसरा झटका दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं।09:42 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका लगा
गुजरात को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह नौ गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:27 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात की टीम तैयार है। पारी की शुरुआत करने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल पहुंचे हैं। हैदराबाद के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं।09:12 PM, 06-Apr-2025
हैदराबाद ने गुजरात के सामने 153 रन का लक्ष्य
डेथ ओवर्स में पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 153 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (8) और अभिषेक शर्मा (18) की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन को आउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी ने 31, हेनरिक क्लासेन ने 27, अनिकेत वर्मा ने 18 और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। वहीं, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी क्रमश: 22 और छह रन बनाकर नाबाद रहे।
09:07 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: मोहम्मद सिराज ने सिमरजीत सिंह को बोल्ड किया
मोहम्मद सिराज ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए सिमरजीत सिंह को बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद शमी उतरे हैं।09:04 PM, 06-Apr-2025