RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटी, केकेआर की लगातार चौथी हार
RR vs KKR IPL HIGHLIGHTS: राजस्थान रॉयल्स हार की हैट्रिक लगाने से बच गई और सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
लाइव अपडेट
राजस्थान की आसान जीत
राजस्थान रॉयल्स हार की हैट्रिक लगाने से बच गई और सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पांचवें तो केकेआर आखिरी पायदान पर लुढ़क गई।मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद राजस्थान ने क्रिस मॉरिस और अन्य गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर को 133 रनों पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 36 तो दिनेश कार्तिक ने 25 रन बनाए। जबकि राजस्थान की तरफ से क्रिस मॉरिस ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और 50 रन के अंदर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान संजू सैमसन (42*) और डेविड मिलर (24*) ने मिलकर सात गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।
That's that from Match 18 of #VIVOIPL as @rajasthanroyals win by 6 wickets to register their second win of the season.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2021
Scorecard - https://t.co/ouszimFkdo #RRvKKR pic.twitter.com/JcLflXxXzT
आखिरी 30 गेंदें
कोलकाता के गेंदबाजों ने पिछले तीन ओवर में राजस्थान के बल्लेबाजों के रनों पर अंकुश लगाया है। मावी ने भी अपने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। राजस्थान को अब 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत है। सैमसन और मिलर क्रीज पर मौजूद।तेवतिया को प्रसिद्ध ने फंसाया
प्रसिद्ध कृष्णा ने कोटे के अपने पहले ही ओवर में कोलकाता को बड़ी कामयाबी दिलाई। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया को नगरकोटी के हाथों कैच कराया। तेवतिया पांच रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 101/4, संजू सैमसन (35*), डेविड मिलर (1*)कमिंस का महंगा ओवर
राजस्थान के लिहाज से एक बढ़िया ओवर। कमिंस के दूसरे ओवर में 13 रन आए। 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 77/2, संजू सैमसन (27*), शिवम दुबे (17*)राजस्थान के 50 रन पूरे
पहला पावरप्ले समाप्त होने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। सैमसन और शिवम क्रीज पर मौजूद। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 50/2, संजू सैमसन (12*), शिवम दुबे (7*)जायसवाल लौटे पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा। एक बार फिर रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। यशस्वी को शिवम मावी ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नगरकोटी के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 22 रन बनाया। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 41/2, संजू सैमसन (10*), शिवम दुबे (0*)जोस बटलर आउट
राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेजा। बटलर सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए।बटलर की हेलमेट पर लगी गेंद
Ouch
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2021
A Pat Cummins bouncer has struck Buttler on the side of the helmet. The physio is out and it has been decided that Buttler will continue to bat.
👉 https://t.co/oKLdD2Pi9R #VIVOIPL #RRvKKR pic.twitter.com/cHYwqhhhfO