फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs LSG Highlights: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया, मयंक यादव की घातक गेंदबाजी, तीन विकेट झटके

Tue, 02 Apr 2024 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Apr 2024 11:20 PM IST
खास बातें

RCB vs LSG Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु के कप्तान डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 181 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की पारी 153 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
RCB vs LSG IPL Highlights: Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:08 PM, 02-Apr-2024

लखनऊ ने बेंगलुरु को हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मयंक यादव ने एक बार फिर कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच जिताया था।

बेंगलुरु की यह चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, लखनऊ की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, बेंगलुरु की टीम मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। 
10:59 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु के नौ विकेट गिरे

बेंगलुरु को 18वें ओवर में दो झटके लगे। मयंक डागर ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हुए। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर यश ठाकुर ने महिपाल लोमरोर को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर नौ विकेट पर 138 रन है। सिराज और टॉप्ली क्रीज पर हैं। दो ओवर में 44 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:55 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु को सातवां झटका

बेंगलुरु को 17वें ओवर में नवीन उल हक ने सातवां झटका दिया। उन्होंने दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। कार्तिक आठ गेंद में चार रन बना सके। बेंगलुरु को 18 गेंद में 46 रन की जरूरत है। फिलहाल महिपाल लोमरोर और मयंक डागर क्रीज पर हैं।
10:46 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: रोमांचक स्थिति में मुकाबला

16 ओवर में बेंगलुरु ने छह विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। अब टीम को 24 गेंद में 59 रन की जरूरत है। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर हैं। मयंक यादव ने तीन विकेट झटके हैं।
10:36 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु को छठा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 103 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मयंक ने रजत पाटीदार को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। रजत ने 29 रन बनाए। फिलहाल दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर छह विकेट पर 104 रन है। उन्हें 30 गेंद में 78 रन की जरूरत है। मयंक ने अपने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
10:29 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु को पांचवां झटका

बेंगलुरु को 94 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस ने अनुज रावत को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल महिपाल लोमरोर और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: मुश्किल में बेंगलुरु टीम

नौ ओवर के बाद बेंगलुरु ने चार विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल अनुज रावत और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। बेंगलुरु की टीम अच्छी शुरुआत को भुनाने में कामयाब नहीं हो सकी है। मयंक यादव ने एक बार फिर अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाया है। उन्होंने अपने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके हैं। मयंक ने ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। इसके अलावा फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं।
09:58 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु को चौथा झटका

बेंगलुरु को 58 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मयंक यादव ने कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया। उनकी पेस बॉलिंग को ग्रीन समझ नहीं सके और क्लीन बोल्ड हुए। मयंक लगातार दूसरे मैच में अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मैक्सवेल को भी आउट किया था। आठ ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर चार विकेट पर 59 रन है। फिलहाल अनुज रावत और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।
09:45 PM, 02-Apr-2024

RCB vs LSG Live: बेंगलुरु को तीन झटके

विराट कोहली के आउट होने के बाद बेंगलुरु को दो और बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव के पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को आउट हुए। ओवर की पहली गेंद पर डुप्लेसिस रन आउट हो गए। पडिक्कल के डायरेक्ट थ्रो पर वह आउट हुए। डुप्लेसिस ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर मयंक ने मैक्सवेल को पूरन के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल खाता नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन है।
09:42 PM, 02-Apr-2024

विराट कोहली 22 रन बनाकर आउट

बेंगलुरु की टीम को 40 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। विराट कोहली को 22 रन के निजी स्कोर पर सिद्धार्थ ने पवेलियन भेजा। फिलहाल फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed