RCB vs GT Highlights: पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्वालिफायर-1 में गुजरात को दी मात
{"_id":"6a1592461c47790ca0054690","slug":"rcb-vs-gt-live-cricket-score-royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-play-off-ipl-2026-71st-match-2026-05-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs GT Highlights: पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्वालिफायर-1 में गुजरात को दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
खास बातें
Play-off RCB vs GT 2026: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर गई है। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:43 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: फाइनल में पहुंची आरसीबी
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पास अभी भी फाइनल में जाने का एक मौका है। टीम अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी।आरसीबी ने इस तरह कुल पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले, 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है। गुजरात के लिए इस मैच में कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के गेंदबाज जहां महंगे साबित हुए, वहीं बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे राहुल तेवतिया ने भले ही अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन तेवतिया ने बनाए जो 68 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।
11:37 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: तेवतिया पवेलियन लौटे
भुवनेश्वर कुमार ने राहुल तेवतिया को आउट कर गुजरात को नौवां झटका दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे तेवतिया ने 43 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।
विज्ञापन
11:26 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: तेवतिया का पचासा
राहुल तेवतिया ने 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया। तेवतिया एक छोर पर टिके हुए हैं और सिराज के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं।11:02 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: गुजरात को आठवां झटका
क्रुणाल पांड्या ने कगिसो रबाडा को आउट किया गुजरात को आठवां झटका दिया। रबाडा पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।10:56 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: डफी ने दिया सातवां झटका
जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए गुजरात को सातवां झटका दिया। डफी ने राशिद खान को अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।10:43 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: वाशिंगटन पवेलियन लौटे
जैकब डफी ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर गुजरात को छठा झटका दिया है। सुंदर आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: गुजरात की आधी टीम आउट
गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। गुजरात ने 51 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। रासिख ने जेसन होल्डर को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके।10:26 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: सिद्धू पवेलियन लौटे
आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। रासिक सलाम डार ने अपनी ही गेंद पर सिद्धू का कैच लपका। सिद्धू पांच रन बनाकर आउट हुए।10:22 PM, 26-May-2026
RCB vs GT Match Live: गुजरात को तीसरा झटका
जोश हेजलवुड ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया है। गुजरात ने पावरप्ले में ही शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। बटलर 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।10:13 PM, 26-May-2026