फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, राहुल-स्टब्स के अर्धशतक

Sat, 18 Apr 2026 07:29 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 18 Apr 2026 07:29 PM IST
खास बातें

RCB vs DC Indian Premier League 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए छह विकेट से मैच अपने नाम किया। दिल्ली की टीम इस तरह दो हार के बाद जीत की राह पर लौटने में सफल रही। दिल्ली के लिए केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जीत के हीरो रहे।

विज्ञापन
RCB vs DC IPL Highlights: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates
केएल राहुल - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:27 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: दिल्ली की जीत

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने चार विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल और स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर मैच फिनिश किया। स्टब्स ने 47 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, जबकि राहुल 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 57 रन बनाकर आउट हुए। मिलर ने 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 22 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या को एक सफलता मिली। 
07:17 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: स्टब्स का पचासा

ट्रिस्टन स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। अक्षर के रिटायर्ड होकर पवेलियन लौटने के बाद स्टब्स का साथ डेविड मिलर निभा रहे हैं।
विज्ञापन
07:06 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: अक्षर रिटायर्ड हर्ट हुए

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। अक्षर और स्टब्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन उन्हें खिंचाव आ गया जिस कारण वह मैदान से बाहर चले गए। अक्षर 19 गेंदों पर 26 रन बना चुके थे। 
06:56 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: स्टब्स-अक्षर की साझेदारी

ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। दिल्ली का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। आरसीबी को अब तक चार सफलताएं मिली है।
06:30 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: केएल राहुल आउट

क्रुणाल पांड्या ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया है। राहुल 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और स्टब्स के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। 
06:27 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: केएल राहुल का पचासा

केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल और स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है जिससे टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: पावरप्ले में समाप्त

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 50 रन पूरे किए, जबकि तीन विकेट गंवाए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शुरुआती झटके दिए। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हालांकि, साझेदारी पनप रही है। 
05:52 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 18 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार को ही मिले हैं। समीर रिजवी दो रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 
05:48 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: भुवनेश्वर को दूसरी सफलता

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दे दिया है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे करुण नायर पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हो गए। 
05:39 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को पहला झटका

भुवनेश्वर कुमार ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया है। निसांका दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। अब करुण नायर उतरे हैं जिन्हें मुकेश कुमार की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed