RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को आठ रन से हराया, डुप्लेसिस और मैक्सवेल की पारी गई बेकार
{"_id":"643d410fd14b76c1650950b5","slug":"rcb-vs-csk-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-chennai-super-kings-ipl-2023-24th-match-updates-2023-04-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को आठ रन से हराया, डुप्लेसिस और मैक्सवेल की पारी गई बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
खास बातें
IPL 2023, RCB vs CSK Highlights : आईपीएल के 24वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हरा दिया। आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई ने अंतिम ओवर तक चले मैच में जीत हासिल की। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विराट कोहली को आउट करने के बाद आकाश सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:16 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: जीतते-जीतते हार गई आरसीबी की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को रोमांचक मैच में आठ रन से हरा दिया है। यह उसकी सीजन में तीसरी जीत है। चेन्नई के अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। वहीं, आरसीबी की यह तीसरी हार है। उसके चार अंक ही हैं। चेन्नई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी सातवें पायदान पर है। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की आवश्यकता थी। सुयश प्रभुदेसाई और वनिंदु हसरंगा टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रभुदेसाई ने एक छक्का लगाकर उम्मीद तो जगाई लेकिन वह हसरंगा के साथ मिलकर सिर्फ 10 रन ही जोड़ सके। अंतिम गेंद पर प्रभुदेसाई आउट भी हो गए।आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी। आरसीबी का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।
विराट का नहीं चला बल्ला
आरसीबी को पहले ही ओवर में चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली (चार रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली के बाद महिपाल लोमरोर (शून्य) भी नहीं चले। वह दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार बने।
मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने खेली तूफानी पारियां
15 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल 36 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाए। फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। डुप्लेसिस जब आउट हुए तब 14 ओवर में आरसीबी का स्कोर 159 रन था। यहां से टीम को जीत के लिए छह ओवर में 68 रन बनाने थे।
कार्तिक-शाहबाज नहीं दिला सके
चार विकेट गिर जाने के बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने मोर्चा संभाला। कार्तिक ने तेजी से 14 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं, शाहबाज अहमद 10 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम ओवरों में सुयश प्रभुदेसाई ने 11 गेंद पर 19 रन जरूर बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन और मथीशा पथिराना ने दो विकेट लिए। आकाश सिंह, महीश तीक्षणा और मोईन अली को एक-एक सफलता मिली।
10:54 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: दिनेश कार्तिक पवेलियन लौटे
चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं सफलता 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली। तुषार देशपांडे ने दिनेश कार्तिक को आउट कर दिया। कार्तिक ने तेजी से 14 गेंद पर 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। आरसीबी ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए तीन ओवर में 35 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:37 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: मोईन ने डुप्लेसिस को किया आउट
मोईन अली ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस को आउट कर दिया। डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। आरसीबी ने 14 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए छह ओवर में 68 रन चाहिए। शाहबाज अहमद के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।10:29 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को मिली बड़ी सफलता
चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ी सफलता 13वें ओवर में मिली। महीश तीक्षणा की पहली गेंद को ग्लेन मैक्सवेल बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन गेंद ऊपर चली गई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार कैच लिया। मैक्सवेल ने अपनी तूफानी पारी में चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 36 गेंद पर 76 रन बनाए। मैक्सवेल ने तीन चौके और आठ छक्के लगाए।10:21 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी का स्कोर 10 ओवर में 121/2
आरसीबी की टीम ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही है। उसने 10 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 27 गेंद पर 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस 24 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।09:59 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की पारी का पावरप्ले समाप्त
आरसीबी की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के आउट होने के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली। डुप्लेसिस 17 गेंद पर 45 और मैक्सवेल 10 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर महिपाल लोमरोर को आउट किया। लोमरोर पांच गेंद का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। उन्हें पहले ओवर में जीवनदान मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। आरसीबी ने दो ओवर में दो विकेट पर 15 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।09:34 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को मिली पहली सफलता
चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली सफलता पहले ही ओवर में मिली। आकाश सिंह की गेंद पर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। आकाश की चौथी गेंद को कोहली ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद उनके पैर से लगकर विकेट से जा लगी। ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को दूसरी सफलता मिल सकती थी, लेकिन महीश तीक्षणा ने महिपाल लोमरोर का कैच छोड़ दिया। आरसीबी ने एक ओवर में एक विकेट पर छह रन बना लिए हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं।09:17 PM, 17-Apr-2023
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को मिला विशाल लक्ष्य
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को 227 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। कॉन्वे ने 45 गेंद पर 83 और शिवम दुबे ने 27 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंद पर 37 रन बनाए। मोईन अली नौ गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अंबाती रायुडू ने छह गेंद पर 14 और रवींद्र जडेजा ने आठ गेंद पर 10 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, विजयकुमार व्यस्क, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली। चेन्नई ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए।226 रन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी टीम का आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। चेन्नई ने कोलकाता नाइटराइडर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोलकाता ने 2008 में तीन विकेट पर 222 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे।
08:59 PM, 17-Apr-2023