फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की 13 रन से जीत, चेन्नई को हराकर चौथे स्थान पर पहुंची, मैक्सवेल-हर्षल ने दिलाई जीत

Wed, 04 May 2022 11:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 May 2022 11:09 PM IST
खास बातें

RCB vs CSK (Bangalore vs Chennai): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने 173 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 160 रन पर रोक दिया। बैंगलोर की यह इस सीजन की छठी जीत है और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
RCB vs CSK Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings IPL 2022 Match 49 at Pune News Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

05:21 PM, 04-May-2022

बैंगलोर की 13 रन से जीत, चेन्नई को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने 173 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 160 रन पर रोक दिया। बैंगलोर की यह इस सीजन की छठी जीत है और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई की टीम के लिए सातवीं हार के बाद प्लेऑफ के रास्ते अब लगभग बंद हो चुके हैं। 

05:11 PM, 04-May-2022

धोनी दो रन बनाकर आउट

कप्तान एमएस धोनी का बल्ला इस बार भी खामोश रहा। वह तीन गेंदों में महज दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हेजलवुड ने रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 143/7, सिमरजीत सिंह (2), ड्वेन प्रेटोरियस (7*)
विज्ञापन
05:08 PM, 04-May-2022

मोईन अली आउट 

हर्षल पटेल ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए मोईन अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। हर्षल ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन को सिराज के हाथों कैच कराया। मोईन ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 34 रन बनाये। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 135/6, एमएस धोनी (2), ड्वेन प्रेटोरियस (1*)
05:56 PM, 04-May-2022

चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 52 रन की जरुरत 

मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 52 रन की दरकार है। उसकी तरफ से कप्तान धोनी और मोईन अली क्रीज पर हैं।
05:52 PM, 04-May-2022

रविंद्र जडेजा फिर फेल 

रविंद्र जडेजा का बल्ले से संघर्ष जारी है। वह पांच गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 122/5, एमएस धोनी (0), मोईन अली (24*)
05:48 PM, 04-May-2022

कॉन्वे 56 रन बनाकर आउट

चेन्नई के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। अच्छी लय में दिख रहे डेवोन कॉन्वे भी अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें हसरंगा ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में 56 रन बनाए। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 118/4, रवींद्र जडेजा (2*), मोईन अली (21*)
विज्ञापन
विज्ञापन
05:43 PM, 04-May-2022

चेन्नई के 100 रन पूरे 

चेन्नई की टीम ने तीन विकेट गिरने के बावजूद रनों की रफ्तार कम होने नहीं दी है और अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। चेन्नई की तरफ से कॉन्वे और मोईन अली क्रीज पर बने हुए है। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 102/3, डेवोन कॉन्वे (50*), मोईन अली (13*)
05:38 PM, 04-May-2022

कॉन्वे का लगातार दूसरा अर्धशतक

डेवोन कॉन्वे ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 33 गेंदों में पचासा जड़ा।
 
05:33 PM, 04-May-2022

मैक्सवेल को दूसरी सफलता, रायुडू 10 रन बनाकर आउट 

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। मैक्सवेल ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू की गिल्लियां बिखेर दी हैं। रायुडू आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 77/3, डेवोन कॉन्वे (37*), मोईन अली (1*)  
05:16 PM, 04-May-2022

उथप्पा सस्ते में पवेलियन लौटे

रोबिन उथप्पा सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। उथप्पा तीन गेंदों पर सिर्फ एक रन बना पाए। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 62/2, डेवोन कॉन्वे (31*), अंबाती रायुडू (2*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed