RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की 13 रन से जीत, चेन्नई को हराकर चौथे स्थान पर पहुंची, मैक्सवेल-हर्षल ने दिलाई जीत
RCB vs CSK (Bangalore vs Chennai): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने 173 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 160 रन पर रोक दिया। बैंगलोर की यह इस सीजन की छठी जीत है और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
लाइव अपडेट
बैंगलोर की 13 रन से जीत, चेन्नई को हराया
#RCB win by 13 runs and are now ranked 4 in the #TATAIPL Points Table.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2022
Scorecard - https://t.co/qWmBC0lKHS #RCBvCSK pic.twitter.com/w87wAiICOa
धोनी दो रन बनाकर आउट
मोईन अली आउट
हर्षल पटेल ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए मोईन अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। हर्षल ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन को सिराज के हाथों कैच कराया। मोईन ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 34 रन बनाये। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 135/6, एमएस धोनी (2), ड्वेन प्रेटोरियस (1*)चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 52 रन की जरुरत
मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 52 रन की दरकार है। उसकी तरफ से कप्तान धोनी और मोईन अली क्रीज पर हैं।रविंद्र जडेजा फिर फेल
रविंद्र जडेजा का बल्ले से संघर्ष जारी है। वह पांच गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 122/5, एमएस धोनी (0), मोईन अली (24*)कॉन्वे 56 रन बनाकर आउट
चेन्नई के 100 रन पूरे
चेन्नई की टीम ने तीन विकेट गिरने के बावजूद रनों की रफ्तार कम होने नहीं दी है और अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। चेन्नई की तरफ से कॉन्वे और मोईन अली क्रीज पर बने हुए है। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 102/3, डेवोन कॉन्वे (50*), मोईन अली (13*)कॉन्वे का लगातार दूसरा अर्धशतक
FIFTY!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2022
Devon Conway brings up a fine half-century. His 2nd in #TATAIPL.
Live - https://t.co/qWmBC0lKHS #RCBvCSK #TATAIPL pic.twitter.com/jaBRkXQnvh