PBKS vs LSG Highlights: लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया, यश ने चार और नवीन ने तीन विकेट झटके
{"_id":"644bc72a1333e75ec5077bca","slug":"pbks-vs-lsg-live-cricket-score-punjab-kings-vs-lucknow-super-giants-ipl-2023-38th-match-updates-2023-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs LSG Highlights: लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया, यश ने चार और नवीन ने तीन विकेट झटके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 28 Apr 2023 11:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:55 PM IST
खास बातें
IPL 2023, PBKS vs LSG Highlights : आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:32 PM, 28-Apr-2023
लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया
आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रन और काइल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। अथर्व तायदे ने 36 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई बल्लेबाज 40+ स्कोर नहीं बना सका। यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए।इस जीत के साथ लखनऊ के आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की यह आठवें मैच में चौथी हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है। लखनऊ को अगला मैच एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेलना है। वहीं, पंजाब को 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में खेलना है।
11:06 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: पंजाब को 24 गेंदों में 92 रन की जरूरत
पंजाब को 24 गेंदों में 92 रन की जरूरत है। उन्होंने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं। फिलहाल सैम करन और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने लियाम लिविंगस्टोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 14 गेंदों में 23 रन बना सके।
विज्ञापन
10:57 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: सैम करन-लिविंगस्टोन क्रीज पर
15 ओवर के बाद पंजाब ने चार विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 30 गेंदों में 106 रन की जरूरत है। इससे पहले रवि बिश्नोई ने अथर्व तायदे को 36 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, सिकंदर रजा ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए।10:25 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: अथर्व-रजा ने संभाली पारी
नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल अथर्व तायदे 25 गेंदों में 49 रन और सिकंदर रजा 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 32 गेंदों में 53 रन की साझेदारी हो चुकी है। पंजाब को अब 66 गेंदों में 174 रन की जरूरत है।10:06 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब को चौथे ओवर में 31 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों में नौ रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर आउट हुए। फिलहाल अथर्व तायदे और सिकंदर रजा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 47 रन बना लिए हैं।09:41 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: पंजाब को पहला झटका
पंजाब को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान शिखर धवन एक रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को कैच थमा बैठे। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर तीन रन है। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 28-Apr-2023
लखनऊ ने पंजाब को 258 रन का लक्ष्य दिया
लखनऊ ने पंजाब के सामने 258 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। वहीं, आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 250+ का स्कोर बना है।आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। उसने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 263 रन बनाए थे। तीसरा हाईएस्ट टोटल भी बैंगलोर के नाम है। उसने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु में ही 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 248 रन बनाए थे।
वहीं यह लखनऊ का सबसे बड़ा टोटल भी है। मोहाली में भी यह आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में पंजाब के खिलाफ मोहाली में 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 240 रन बनाए थे। यह इस सीजन का भी सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी सीजन ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए थे।
लखनऊ की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई। राहुल नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, काइल मेयर्स 24 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा।
इसके बाद आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। बदोनी 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लिविंगस्टोन ने आउट किया। स्टोइनिस ने फिर निकोलस पूरन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई।
स्टोइनिस 40 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। पूरन को अर्शदीप सिंह ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए।
आखिरी पांच ओवर में लखनऊ ने 73 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। दीपक हुड्डा छह गेंदों में 11 रन और क्रुणाल पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से रबाडा ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप, लिविंगस्टोन और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
09:12 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: लखनऊ के नाम सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
19वें ओवर में 239 के स्कोर पर लखनऊ को चौथा झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस 40 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल निकोलस पूरन और दीपक हड्डा क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 245 रन है। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।08:45 PM, 28-Apr-2023
PBKS vs LSG Live: लखनऊ की विशाल स्कोर
लखनऊ को 14वें ओवर में तीसरा झटका लगा। आयुष बदोनी 24 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लिविंगस्टोन ने राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। बदोनी ने स्टोइनिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस 27 गेंदों में 48 रन और निकोलस पूरन तीन गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ ने 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं।08:30 PM, 28-Apr-2023