11:29 PM, 25-Apr-2022
पंजाब ने सीजन में चेन्नई को दूसरी बार हराया
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक बचाव किया। पंजाब की यह चेन्नई के खिलाफ इस सीजन की दूसरी जीत और लगातार तीसरी जीत है। पंजाब की तरफ से शिखर धवन ने 88 रन बनाए तो वहीं कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आठ ओवर में 46 रन दिए और तीन विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की चेन्नई के रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे।
11:15 PM, 25-Apr-2022
रबाडा का एक अहम ओवर
कगिसो रबाडा ने अपने चौथे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को मैच में वापस ला दिया है। उन्होंने अपने ओवर में अंबाती रायुडू को 78 के स्कोर पर बोल्ड किया और सिर्फ छह रन दिए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 35 रन की दरकार है।
18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 153/5, रवींद्र जडेजा (12*), अंबाती रायुडू (0*)
11:08 PM, 25-Apr-2022
अर्शदीप का किफायती ओवर
अर्शदीप ने एक और किफायती ओवर करते हुए अपने तीसरे और 17वें ओवर में महज छह रन दिए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 41 रन की दरकार।
17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 147/4, रवींद्र जडेजा (7*), अंबाती रायुडू (77*)
11:00 PM, 25-Apr-2022
रायुडू ने जड़े लगातार तीन छक्के
अंबाती रायुडू ने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया। संदीप के इस ओवर से कुल 23 रन आए।
16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 141/4, रवींद्र जडेजा (4*), अंबाती रायुडू (75*)
10:51 PM, 25-Apr-2022
अंबाती रायुडू का अर्धशतक
अंबाती रायुडू ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्का लगाकर आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक लगाया।
15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 118/4, रवींद्र जडेजा (3*), अंबाती रायुडू (53*)
10:45 PM, 25-Apr-2022
गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट
कगिसो रबाडा ने चेन्नई की अहम साझेदारी को तोड़ते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया है। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ को मयंक के हाथों कैच कराया। 1
3 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 90/4, रवींद्र जडेजा (0*), अंबाती रायुडू (32*)
10:29 PM, 25-Apr-2022
लिविंगस्टोन का महंगा ओवर
लियम लिविंगस्टोन अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में रायुडू ने एक चौका और एक छक्का लगाया और कुल 12 रन बटोरे।
11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 81/3, ऋतुराज गायकवाड़ (25*), अंबाती रायुडू (29*)
10:12 PM, 25-Apr-2022
ऋषि धवन को पहली सफलता, शिवम आउट
ऋषि धवन ने अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने शिवम दुबे को अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। शिवम सात गेंद में आठ रन ही बना पाए।
सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 40/3, ऋतुराज गायकवाड़ (13*), अंबाती रायुडू (0*)
10:07 PM, 25-Apr-2022
पहला पावरप्ले पंजाब के नाम
शुरू के छह ओवरों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा। पंजाब ने पहले पावरप्ले में 32 रन दिए और दो विकेट भी हासिल किए।
छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 32/2, शिवम दुबे (1*), ऋतुराज गायकवाड़ (12*)
10:05 PM, 25-Apr-2022
सैटनर नौ रन बनाकर आउट
मिचेल सैंटनर एक बार फिर से बल्लबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें चेन्नई ने तीसरे नंबर पर भेजा था लेकिन वह 15 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया।