PAK vs ENG Final: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना टी-20 चैंपियन, मेलबर्न में 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया
{"_id":"6370818ed58bff655074c684","slug":"pak-vs-eng-live-cricket-score-pakistan-vs-england-t20-world-cup-2022-final-match-at-melbourne-mcg","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG Final: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना टी-20 चैंपियन, मेलबर्न में 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 13 Nov 2022 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:41 PM IST
खास बातें
Pakistan vs England T20 World Cup Final: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इंग्लैंड ने 19वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:07 PM, 13-Nov-2022
इंग्लैंड बना टी20 चैंपियन
इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही पांच विकेट से हराकर बदला ले लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा।इंग्लैंड टी20 में दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले टीम 2010 में भी टी20 चैंपियन बनी थी। तब इंग्लिश टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे। यह ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी। वहीं, पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था। 2007 में पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2009 में टीम टी20 चैंपियन बनी थी। अब 2022 में पाकिस्तान की टीम को एकबार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
04:50 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: स्टोक्स और मोईन क्रीज पर
15 ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। उन्हें 30 गेंदों में 41 रन की जरूरत है। फिलहाल बेन स्टोक्स और मोईन अली क्रीज पर हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी वर्ल्ड क्लास रही है। उन्होंने कोई भी आसान मौका नहीं दिया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पूरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा है। शाहीन अफरीदी 16वें ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन
04:39 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: इंग्लैंड को 51 रन की जरूरत
13 ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोईन अली और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को अब 42 गेंदों में 51 रन की जरूरत है। शादाब खान के इस ओवर में हैरी ब्रुक आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। ब्रुक ने स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 39 रन की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को अब 42 गेंदों में 51 रन की जरूरत है।04:06 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Final Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को बड़ी साझेदारी करनी होगी। इंग्लैंड ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं, लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद इस जोड़ी को संभलकर खेलना होगा। हालांकि, इंग्लैंड की बल्लेबाजी में गहराई है और डेथ ओवरों में यह टीम तेजी से रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर सकती है। आठ ओवर का खेल होने के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं।03:58 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Final Live: जोस बटलर 26 रन बनाकर आउट
138 रन का पीछा करते हुए 45 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान जोस बटलर 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं और अब इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने विकेटकीपर रिजवान के हाथों बटलर को कैच आउट कराया। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन है। बेन स्टोक्स एक और हैरी ब्रूक चार रन बनाकर खेल रहे हैं।03:48 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड को 32 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। हारिस रऊफ ने अपने पहले ही ओवर में फिलिप सॉल्ट को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। सॉल्ट नौ गेंदों में 10 रन बना सके। फिलहाल जोस बटलर 10 गेंदों में 20 रन और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को फिलहाल 106 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका
इंग्लैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। भारत के खिलाफ पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे एलेक्स हेल्स को शाहीन शाह अफरीदी ने क्लीन बोल्ड किया। वह दो गेंदों में एक रन बना सके। एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। कप्तान बटलर और फिलिप सॉल्ट क्रीज पर हैं।03:15 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: पाकिस्तान ने दिया 138 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।03:04 PM, 13-Nov-2022
PAK vs ENG Live: पाकिस्तान को छठा झटका
18वें ओवर में पाकिस्तान को छठा झटका लगा। क्रिस जॉर्डन ने शादाब खान को क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराया। शादाब 14 गेंदों में 20 रन बना सके। फिलहाल मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 127 रन है।02:58 PM, 13-Nov-2022