MI vs UP Highlights: WPL में मुंबई की पहली हार, तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीती यूपी की टीम
{"_id":"641581bda497ce3e480e9e18","slug":"mi-vs-up-women-live-cricket-score-up-warriorz-vs-mumbai-indians-wpl-2023-15th-match-updates-2023-03-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs UP Highlights: WPL में मुंबई की पहली हार, तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीती यूपी की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 18 Mar 2023 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:56 PM IST
खास बातें
WPL MI vs UPW, Women's Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से था। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
यूपी की टीम
- फोटो : WPL/BCCI
लाइव अपडेट
06:53 PM, 18-Mar-2023
यूपी ने मुंबई को पांच विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में जाकर मुंबई इंडियंस की पहली हार मिली है। रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने इस लीग में अब तक छह मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। यह उनकी पहली हार रही। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।आखिरी 12 गेंदों पर यूपी को जीत के लिए 13 रन बनाने थे। तब सोफी एक्लस्टोन और दीप्ति शर्मा क्रीज पर थीं। हेली मैथ्यूज ने 19वें ओवर में गेंदबाजी की और आठ रन दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में यूपी को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर इस्सी वोंग ने कोई रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर सोफी एक्लस्टोन ने छक्का लगाया और यूपी की टीम को जीत दिलाई।
वहीं, यूपी की यह छह मैचों में तीसरी जीत है। छह अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। यूपी की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। मुंबई 10 अंकों के साथ शीर्ष पर और दिल्ली कैपिटल्स आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूपी और मुंबई दोनों को अब दो-दो मुकाबले खेलने हैं। यूपी की टीम 20 मार्च को गुजरात जाएंट्स और 21 मार्च को आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। वहीं, मुंबई की टीम को 20 मार्च को दिल्ली से और 21 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना है।
06:34 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी को पांचवां झटका
यूपी वॉरियर्स को 16वें ओवर में 105 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शानदार बैटिंग कर रहीं ग्रेस हैरिस को अमेलिया कर ने इस्सी वोंग के हाथों कैच कराया। हैरिस 28 गेंदों में सात चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लस्टोन क्रीज पर हैं। यूपी को अब 24 गेंदों में 22 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर पांच विकेट पर 106 रन है।
विज्ञापन
06:23 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: रोमांचक स्थिति में मैच
14 ओवर के बाद यूपी ने चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्रेस हैरिस 19 गेंदों में 21 रन और दीप्ति शर्मा सात गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। यूपी को अब भी 36 गेंदों में 42 रन की जरूरत है।06:12 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी को चौथा झटका
12 ओवर के बाद यूपी ने चार विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल दीप्ति शर्मा एक रन और ग्रेस हैरिस 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यूपी को अब भी 48 गेंदों में 56 रन की जरूरत है। 12वें ओवर में अमेलिया कर ने ताहिला मैक्ग्रा का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। मैक्ग्रा 25 गेंदों में 38 रन बना सकीं। इनमें छह चौके और एक छक्का शामिल है।06:04 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: मैक्ग्रा-हैरिस ने संभाली पारी
10 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स ने तीन विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्रेस हैरिस 11 गेंदों में नौ रन और ताहिला मैक्ग्रा 16 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। यूपी को अब 60 गेंदों में 76 रन की जरूरत है।05:48 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी को तीसरा झटका
यूपी की शुरुआत खराब रही है। सात ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। देविका वैद्य, एलिसा हीली के बाद किरण नवगिरे भी आउट हो गईं। उन्हें नेट सीवर ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। यास्तिका ने एक हाथ से डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। सात ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है। फिलहाल ताहिला मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी को दूसरा झटका
छठे ओवर में इस्सी वोंग ने पहली ही गेंद पर कप्तान एलिसा हीली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हीली 10 गेंदों में आठ रन बना सकीं। इसके बाद अगली ही गेंद पर विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने ताहिला मैक्ग्रा का आसान कैच छोड़ दिया। तब ताहिला खाता भी नहीं खोल सकी थीं। छह ओवर के बाद यूपी का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है। फिलहाल ताहिला पांच रन और किरण नवगिरे 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।05:31 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी को लगातार दो गेंदों पर जीवनदान
यूपी वॉरियर्स को लगातार दो गेंदों पर दो जीवनदान मिले हैं। तीसरे ओवर में नेट सीवर ब्रंट गेंदबाजी कर रही थीं। ओवर की चौथी गेंद पर एलिसा हीली ने स्क्वायर लेग पर ऊंचा शॉट खेला और वहां मौजूद फील्डर ने कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर किरण नवगिरे ने बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेला और वहां मौजूद फील्डर ने भी आसान कैच छोड़ दिया। ऐसे दो गेंदों पर मुंबई ने आउट करने के दो मौके गंवा दिए। तीन ओवर के बाद यूपी का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।05:25 PM, 18-Mar-2023
MI vs UP Live Score: यूपी की खराब शुरुआत
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम की शुरुआत खराब रही है। देविका वैद्य एक रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें पारी के दूसरे ही ओवर में हेली मैथ्यूज ने स्लिप में हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। हरमन ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। फिलहाल कप्तान एलिसा हीली और किरण नवगिरे क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद यूपी का स्कोर एक विकेट पर दो रन है।05:06 PM, 18-Mar-2023
मुंबई की पारी 127 रन पर सिमटी
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, यूपी की ओर से सोफी एक्लस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत सधी हुई रही थी। हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अंजलि सरवनी ने कैच छोड़कर एक जीवनदान देने के बाद यास्तिक को क्लीन बोल्ड किया। यास्तिका सात रन बना सकीं। इसके बाद इन-फॉर्म बैटर नेट सीवर ब्रंट कुछ खास नहीं कर सकीं और पांच रन बनाकर एक्लस्टोन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गईं। हेली मैथ्यूज भी रन गति बढ़ाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठीं। वह 30 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 35 रन बना सकीं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया कर भी कुछ खास नहीं कर सकीं और तीन रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर (5), हुमैरा काजी (4), धारा गुर्जर (3) और साइका इशाक (0) भी जल्दी आउट हुईं। मुंबई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इस्सी वोंग ने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की तूफानी पारी खेली। 20वें ओवर में मुंबई के दो विकेट गिरे। इस ओवर में इस्सी वोंग और साइका रन आउट हुईं। यूपी की ओर से सोफी एक्लस्टोन के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, अंजलि सरवनी को एक विकेट मिला।