फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs DC Highlights: आईपीएल 2024 में मुंबई की पहली जीत, दिल्ली को 29 रन से हराया, स्टब्स की तूफानी पारी बेकार

Sun, 07 Apr 2024 07:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 07:49 PM IST
खास बातें

MI vs DC Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
MI vs DC IPL Live Score: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Today IPL Match Scorecard Updates
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:15 PM, 07-Apr-2024

मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
06:54 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को 153 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने ऋषभ पंत को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। दिल्ली को 24 गेंद में 82 रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
06:46 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: बुमराह के 150 विकेट पूरे

बुमराह ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पारी के 15वें ओवर में अभिषेक पोरेल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। पोरेल ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। दिल्ली को 30 गेंद में 91 रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
06:39 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: पोरेल-स्टब्स क्रीज पर

14 ओवर के बाद दिल्ली ने दो विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। उन्हें आखिरी छह ओवर में 97 रन की जरूरत है। फिलहाल स्टब्स और पोरेल क्रीज पर हैं। इन दोनों को हर ओवर में 16 रन बटोरने हैं। बुमराह के दो ओवर बाकी हैं। ऐसे में यह आसान नहीं रहने वाला है।
 
06:30 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: बुमराह ने पृथ्वी को क्लीन बोल्ड किया

12वें ओवर में 110 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। पृथ्वी शॉ 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 111 रन है। फिलहाल अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंद में 124 रन की जरूरत है। शॉ ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 88 रन की साझेदारी निभाई।
06:15 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: शॉ का अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने 31 गेंद में आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। उन्हें 66 गेंद में 151 रन की जरूरत है। उनका साथ पोरेल निभा रहे हैं। दोनों के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: शॉ ने बदला गियर

आठ ओवर के बाद दिल्ली ने एक विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 29 गेंद में 46 रन और अभिषेक पोरेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को 72 गेंद में 166 रन की जरूरत है। शॉ और पोरेल के बीच 26 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
06:01 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: पावरप्ले खत्म

दिल्ली ने पावरप्ले में यानी शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 27 रन और अभिषेक पोरेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वह 10 रन बनाकर आउट हुए।
05:47 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर आठ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।
05:38 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। दो ओवर के बाद उनका स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। फिलहाल पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed