LSG vs CSK Highlights: लखनऊ में बारिश की वजह से मैच रद्द, 19.2 ओवर के बाद नहीं हुआ खेल, दोनों टीमों को 1-1 अंक
{"_id":"645224a0bd5f4ef2e8018f55","slug":"lsg-vs-csk-ipl-live-score-lucknow-super-giants-vs-chennai-super-kings-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs CSK Highlights: लखनऊ में बारिश की वजह से मैच रद्द, 19.2 ओवर के बाद नहीं हुआ खेल, दोनों टीमों को 1-1 अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 03 May 2023 07:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 03 May 2023 07:08 PM IST
खास बातें
LSG vs CSK Indian Premier League 2023 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 125 रन बनाए। इसके बाद बारिश के चलते कोई मैच नहीं हो सका और अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:00 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: बारिश की वजह से मैच रद्द
लखनऊ में बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। बारिश की चलते यह मैच दोपहर 3.30 की बजाय 3.45 बजे शुरू हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। आयुष बदोनी ने अर्धशतक लगाया, लेकिन बारिश के कारण लखनऊ की पारी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद बारिश लगातार होती रही और अंत में अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा।यह मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। अब दोनों टीमों के पास 10 मैच के बाद 11 अंक हो गए हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम अंक तालिका में दूसरे और चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर है।
06:12 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ में बारिश जारी
लखनऊ में छह बजे के करीब बारिश रुकी थी, लेकिन अब फिर हल्की बारिश जारी है। अब मैच शुरू होने पर ओवरों में की संख्या में कटौती होना तय है। अगर बारिश जारी रहती है तो मैच रद्द भी हो सकता है।
विज्ञापन
05:23 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: बारिश के कारण मैच रुका
बारिश के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ था और इसी वजह से मैच फिर रुका है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। अगर बारिश की वजह से ज्यादा समय बर्बाद होता है तो लखनऊ की पारी इसी स्कोर पर खत्म की जा सकती है और डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने लक्ष्य रखा जा सकता है।05:19 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का सातवां विकेट गिरा
125 रन के स्कोर पर लखनऊ का सातवां विकेट गिरा है। कृष्णप्पा गौतम तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मथीषा पाथिराना ने उन्हें अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया।05:16 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: आयुष बदोनी का अर्धशतक
आयुष बदोनी ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शानदार पारी खेली है। वह अब तक चार छक्के और दो चौके लगा चुके हैं। उनकी शानदार पारी के चलते लखनऊ की टीम लड़ने लायक स्कोर बना चुकी है। लखनऊ की मुश्किल पिच में 120 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 125 रन है।05:10 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा
103 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का छठा विकेट गिरा है। निकोलस पूरन 31 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मथीषा पाथिराना की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच पकड़ा। पूरन इस पारी में कोई चौका या छक्का नहीं लगा सके। अब आयुष बदोनी के साथ कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 105 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:07 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते लखनऊ की टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच गई है।05:01 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: आयुष बदोनी और निकोलस पूरन के बीच शानदार साझेदारी
आयुष बदोनी और निकोलस पूरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और मुश्किल पिच पर लखनऊ का स्कोर 100 रन के करीब पहुंचा चुके हैं। इस पिच पर 150 रन का लक्ष्य भी मुश्किल होगा। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन है।04:39 PM, 03-May-2023
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।04:33 PM, 03-May-2023