KKR vs RCB Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रन से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की
{"_id":"642ec49ed08f8bd1030aa6d3","slug":"kkr-vs-rcb-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2023-9th-match-at-barsapara-stadium-2023-04-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs RCB Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रन से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
खास बातें
RCB vs KKR 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के नौवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 123 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:11 PM, 06-Apr-2023
कोलकाता ने 81 रन से जीता मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही कोलकाता की टीम ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर के 68, रहमनुल्ला गुरबाज के 57 और रिंकू सिंह के 46 रन के चलते सात विकेट पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 23 रन कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बनाए।कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने चार, सुयश शर्मा ने तीन और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। वहीं, बैंगलोर के लिए डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, माइकल ब्रेसवेल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।
10:49 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का नौवां विकेट गिरा
96 रन के स्कोर पर आरसीबी का नौवां विकेट गिरा है। कर्ण शर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। अब डेविड विली के साथ आकाश दीप क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:43 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा
86 रन के स्कोर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा है। दिनेश कार्तिक आठ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। अब डेविड विली और कर्ण शर्मा क्रीज पर हैं।10:40 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का सातवां विकेट गिरा
84 रन के स्कोर पर आरसीबी का सातवां विकेट गिरा है। अनुज रावत पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। अनुज आरसीबी के लिए इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे और कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा ने उन्हें आउट किया।10:33 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का छठा विकेट गिरा
83 रन के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा है। माइकल ब्रेसवेल 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें कप्तान नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। अब दिनेश कार्तिक के साथ अनुज रावत क्रीज पर हैं।10:19 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी
61 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। शाहबाज अहमद पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। ईडन गार्डंस की पिच पर आरसीबी की टीम स्पिन गेंदबाजों का सामना सही तरीके से नहीं कर पाई है। अब तक सभी पांच विकेट स्पिन गेंदबाजों के ही नाम रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने तीन और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए हैं। अब माइकल ब्रेसवेल के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा
54 रन के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा है। हर्षल पटेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी तीसरी सफलता है। इससे पहले वह डुप्लेसिस और मैक्सवेल को भी आउट कर चुके हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 54 रन है।10:11 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा
54 रन के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा है। ग्लेन मैक्सवेल सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब तक आरसीबी के तीन विकेट गिरे हैं और तीनों स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे हैं।10:05 PM, 06-Apr-2023
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में 50 रन बनाए
205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। अब माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 53 रन है।10:02 PM, 06-Apr-2023