फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 3rd T20: भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

Wed, 03 Aug 2022 06:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Aug 2022 06:17 AM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20i: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर मैदान में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने मैच जिताऊ पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20i Live Score: India vs West Indies 3rd T20 at Basseterre Warner Park Stadium News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:05 AM, 03-Aug-2022

भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। कायल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए। जब ऐसा हुआ तब वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं, श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या सिर्फ चार रन बना सके। ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन और दीपक हुड्डा ने 10 रन की नाबाद पारी खेली।
12:42 AM, 03-Aug-2022

IND vs WI Live: सूर्यकुमार पवेलियन लौटे

15वें ओवर में 135 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 44 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। डोमिनिक ड्रेक्स ने सूर्यकुमार को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 136 रन है। फिलहाल पंत और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
12:23 AM, 03-Aug-2022

IND vs WI Live: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 27 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। अकील हुसैन की गेंद पर डेवोन थॉमस ने उन्हें स्टंप किया। अय्यर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं।
12:19 AM, 03-Aug-2022

IND vs WI Live: भारत ने 11 ओवर में बनाए 104 रन

भारत ने 11 ओवर में 104 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 35 गेंद पर 67 और श्रेयस अय्यर 26 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर ली है।
12:18 AM, 03-Aug-2022

IND vs WI Live: रोहित शर्मा की पीठ में समस्या

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा की चोट को लेकर अपडेट दिया है। बोर्ड के मुताबिक, रोहित की पीठ में समस्या है और मेडिकल टीम इस पर काम कर रही है।
12:04 AM, 03-Aug-2022

IND vs WI Live: सूर्यकुमार का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने नौवें ओवर में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 27 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर 19 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 PM, 02-Aug-2022

IND vs WI Live: सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर आठ गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।
11:33 PM, 02-Aug-2022

IND vs WI Live: रोहित शर्मा चोटिल हुए

रोहित शर्मा दूसरे ओवर में चोटिल हो गए। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण वह मैदान से बाहर चले गए हैं। रोहित ने पांच गेंद पर 11 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। रोहित के रिटायर्ड हर्ड होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव हैं।
11:14 PM, 02-Aug-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने बनाए 164 रन

वेस्टइंडीज ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कायेल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। रोवमन पॉवेल ने 23, निकोलस पूरन ने 22, ब्रैंडन किंग ने 20 और शिमरॉन हेटमायर ने 20 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली।
10:49 PM, 02-Aug-2022

IND vs WI Live: कायेल मेयर्स को भुवनेश्वर ने किया आउट

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 17वें ओवर में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मेयर्स ने 50 गेंद पर 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए। रोवमन पॉवेल और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed