IND vs SA Highlights:दूसरे दिन का खेल खत्म; दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5; डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद
{"_id":"658bc49436239b04de0b0c89","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2023-1st-test-day-2-match-at-supersport-park-stadium-update-2023-12-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlights:दूसरे दिन का खेल खत्म; दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256\/5; डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 27 Dec 2023 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:32 PM IST
खास बातें
IND vs SA 1st Test Day 2 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। अफ्रीकी टीम भारत के स्कोर से 11 रन आगे है और उसके पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत की पहली पारी 245 रन पर खत्म हो गई।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:23 PM, 27-Dec-2023
दूसरे दिन का खेल खत्म
सेंचूरियन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अब भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।पहले दिन क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दूसरे दिन क्या हुआ?
लोकेश राहुल ने 70 रन के अपने निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 22 गेंद में पांच रन बनाए और राहुल का अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे और भारत की पारी 245 रन पर सिमटी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच, नांद्रे बर्गर ने दो और यानसेन-कोइत्जे ने एक-एक विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। एडेन मार्करम पांच रन बनाकर सिराज का पहला शिकार बने। इससे पहले, केएल राहुल ने अपना 8वां टेस्ट शतक जड़कर भारत को 245 रन तक पहुंचाया। दिन की शुरुआत 208/8 से करते हुए, राहुल ने सिराज और प्रसिद्ध के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक कुल तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए।
इसके बाद एल्गर और टोनी डीजॉर्जी ने शानदार साझेदारी कर अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अगले ओवर में बुमराह ने पीटरसन को भी दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने 56 रन की पारी खेली और एल्गर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में आगे कर दिया। वेरेने चार रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए बुमराह-सिराज ने दो-दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
08:38 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरे
249 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने काइल वेरेने को अपने टेस्ट करियर का पहला शिकार बनाया। लोकेश राहुल ने उनका कैच पकड़ा। अब डीन एल्गर के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। अब भारतीय गेंदबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका को जल्दी आउट कर बड़ी बढ़त लेने से रोकने का मौका है।
विज्ञापन
08:32 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा
244 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा है। बेडिंगहम 56 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया। सात छक्के और दो चौके लगाने के बाद वह पवेलियन लौटे। अब डीन एल्गर के साथ वेरेने क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर भारत से आगे निकल चुका है। अब दक्षिण अफ्रीका पहली पारी के आधार पर बढ़त ले चुका है। भारतीय टीम को जल्द से जल्द अफ्रीकी टीम को समेटना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने में सफल रहता है तो मैच में भारत की वापसी नामुमकिन हो जाएगी।08:18 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: बेडिंगहम का अर्धशतक
बेडिंगहम में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने एल्गर के साथ शतकीय साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए बाकी के मुकाबले में बेहद शानदार प्रदर्शन करना होगा।07:42 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर और बेडिंगहम क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। भारत को जल्द से जल्द गुच्छे में विकेट लेने होंगे। ऐसा नहीं होने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम बढ़त ले सकती है और यह बढ़त मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। 52 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 206/3 है।07:10 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 194/3
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 194/3 है। डीन एल्गर शतक लगाकर क्रीज पर हैं। वहीं, दूसरे छोर पर बेडिंगहम उनका साथ दे रहे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी। ऐसा नहीं होने पर अफ्रीकी टीम अहम बढ़त ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:42 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: डीन एल्गर का शतक
डीन एल्गर ने 141 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके लगाए हैं। उनकी इस शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और पहली पारी में अच्छी बढ़त ले सकती है।06:35 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर और बेडिंगहम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। एल्गर अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं।05:47 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
113 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। कीगन पीटरसन सात गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड किया। बुमराह ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लेकर मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई है।05:37 PM, 27-Dec-2023