IND vs NZ, 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, शुभमन-श्रेयस और जडेजा के अर्धशतक, भारत का स्कोर 258/4
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test: कानपुर टेस्ट का पहला दिन खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त कर दिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और चार विकेट खोकर 258 रन बनाए। शुभमन गिल (52), श्रेयस अय्यर (75*) और रविंद्र जडेजा (50*) बनाए।
लाइव अपडेट
पहला दिन का खेल खत्म
STUMPS on Day 1 of the 1st Test.
— BCCI (@BCCI) November 25, 2021
An unbeaten 113-run partnership between @ShreyasIyer15 & @imjadeja propel #TeamIndia to a score of 258/4 on Day 1.
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/7dNdUM0HkM
जडेजा का अर्धशतक
रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से अपने बल्ले से कमाल करते हुए 17वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर ली है, वहीं भारत का स्कोर भी 250 के पार हो गया है। 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 252/4, श्रेयस अय्यर (69*), रविंद्र जडेजा (50*)FIFTY for @imjadeja 👌
— BCCI (@BCCI) November 25, 2021
This is his 17th 50 in Test cricket.
Live - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/pbnOyGerAz
अय्यर-जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और जडेजा अपनी फिफ्टी के करीब हैं।💯 - run partnership comes up between @ShreyasIyer15 & @imjadeja 💪💪
— BCCI (@BCCI) November 25, 2021
Live - https://t.co/9kh8Df6cv9 #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/jowlva50Go
नयी गेंद के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण
80 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और इसी के साथ नई गेंद भी उपलब्ध हो गई है जिसे देखते हुए कप्तान केन विलियमसन ने टिम साउदी को आक्रमण पर लगा दिया है।श्रेयस का पहला छक्का
श्रेयस अय्यर ने अपना पहला और मैच का दूसरा छक्का जड़ दिया है। इस बार उन्होंने एजाज़ पटेल को निशाने पर लिया और आगे बढकर लांग ऑन के ऊपर से छह रन जड़ दिया। 75 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 233/4, श्रेयस अय्यर (65*), रविंद्र जडेजा (36)भारत के 200 रन पूरे
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मिलकर एक शानदार और अहम साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ दिए हैं जबकि अय्यर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 202/4, श्रेयस अय्यर (50*), रविंद्र जडेजा (20*)डेब्यूटेंट श्रेयस का अर्धशतक
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है।A fifty on Test debut for @ShreyasIyer15 👏#WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/9OZPrsh0Tm pic.twitter.com/GhqPhHQWX8
— ICC (@ICC) November 25, 2021