फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त, सूर्यकुमार ने खेली 62 रन की पारी

Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20I, HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड के 165 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। भारत ने जीत के साथ ही तीन मैंचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।   

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 1st T20I in Jaipur, News Updates in Hindi India defeated New zealand by 5 wickets
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 लाइव स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:49 PM, 17-Nov-2021

भारत की पांच विकेट से जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड के 165 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के साथ ही भारत ने तीन मैंचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है।   

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल (70) और मार्क चैपमैन (63) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर छह विकेट खोकर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अश्विन और भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे और दो-दो विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और जल्दी ही पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे और दूसरे विकेट के लिए भी अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान सूर्यकुमार ने 62 रन की पारी खेली जबकि रोहित 48 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था लेकिन आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने चौका मारकर बाजी अपने नाम कर ली।      
 
10:37 PM, 17-Nov-2021

श्रेयस आउट

श्रेयस अय्यर के लिए वापसी अच्छी नहीं रही और वह इस मैच में आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:33 PM, 17-Nov-2021

भारत को 12 गेंद में 16 रन की जरुरत 

मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है।  
10:25 PM, 17-Nov-2021

बोल्ट का शिकार हुए सूर्या 

ट्रेंट बोल्ट अपने दूसरे स्पेल में बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने महज दो रन देकर सूर्यकुमार का बड़ा विकेट हासिल किया। बोल्ट ने सूर्यकुमार को 62 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 144/3, श्रेयस अय्यर (0*), ऋषभ पंत (11*)

  
10:19 PM, 17-Nov-2021

भारत को 23 रन की दरकार 

ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टिम साउदी के तीसरे ओवर में 15 रन बटोरे। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 24 गेंदो में 23 रनों की जरुरत है।
10:15 PM, 17-Nov-2021

सूर्यकुमार का अर्धशतक 

सूर्यकुमार यादव ने अपनी लय को हासिल करते हुए 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने फ़र्ग्युसन की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 127/2, ऋषभ पंत (5*), सूर्यकुमार यादव (53*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 17-Nov-2021

चैपमैन की अनोखी उपलब्धि

मार्क चैपमैन पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दो देशों की तरफ से अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2015 में हांगकांग की तरफ से खेलते हुए ओमान के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी और अब उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ 63 रन की पारी खेली।    
 
10:06 PM, 17-Nov-2021

रोहित अर्धशतक से चूके

ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे स्पेल में जोरदार वापसी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बोल्ट ने रोहित को 48 रन के स्कोर पर रविंद्र के हाथों कैच कराया।   
09:59 PM, 17-Nov-2021

भारत के 100 रन पूरे

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार दोनों मिलकर कीवी गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। दोनों ने मिलकर 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 104/1, सूर्यकुमार यादव (37*), रोहित शर्मा (46*)
09:57 PM, 17-Nov-2021

रोहित-सूर्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

केएल राहुल का विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने रनों की रफ्तार बरकरार रखी है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए भी अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed