IND vs ENG Highlights: पहले टेस्ट में भारत की हैरान करने वाली हार, इंग्लैंड 28 रन से जीता; हार्टले ने पलटा मैच
{"_id":"65b5ca243816f3f88b0de9a3","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-1st-test-day-4-match-at-rajiv-gandhi-stadium-update-2024-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: पहले टेस्ट में भारत की हैरान करने वाली हार, इंग्लैंड 28 रन से जीता; हार्टले ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 28 Jan 2024 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:21 PM IST
खास बातें
India vs England 1st test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीत लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : बीसीसीआई
लाइव अपडेट
05:35 PM, 28-Jan-2024
इंग्लैंड ने भारत को हराया
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 28 रन से हरा दिया है। इस मैच में चौथे दिन की शुरुआत तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिरी दिन इंग्लैंड ने कमाल किया और मुकाबला अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने 190 रन से पिछड़ने के बाद यह मुकाबला जीता है। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे ओली पोप, जिन्होंने दूसरी पारी में 196 रन बनाए और टॉम हार्टले, जिन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट लिए। अपने घर में भारतीय टीम आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही हारी थी।हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 246 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान बेन स्टोक्स के 70 रनों के चलते टीम 246 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत ने इसके जवाब में 436 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 80, लोकेश राहुल ने 86 और रवींद्र जडेजा ने 87 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने चार और हार्टले, रेहान ने दो-दो विकेट लिए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 और बेन डकेट ने 47 रन बनाए। भारत के बुमराह ने चार और अश्विन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 420 रन बनाने में सफल रही और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। सबसे ज्यादा 39 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। 28 रन बनाने वाले अश्विन और भरत टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर थे। इंग्लैंड के टॉम हार्टले ने सात विकेट लिए और टीम की जीत में सबसे अहम योगदान दिया।
05:27 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार
भारत का स्कोर नौ विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए 29 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
05:02 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत का नौवां विकेट गिरा
177 रन पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 84 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टॉम हार्टले की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह स्टंप आउट हुए। अब भारत की हार लगभग तय हो चुकी है।04:57 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत के आठ विकेट गिरे
176 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। केएस भरत 59 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टॉम हार्टले ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया और इस पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम मैच जीतने की दहलीज पर खड़ी है।04:54 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: अश्विन-भरत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रविचंद्रन अश्विन और केएस भरत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारत की उम्मीदें जगाई हैं। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।04:40 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अश्विन और भरत ने साझेदारी कर टीम इंडिया की उम्मीद जगाई है, लेकिन अभी भी भारत के लिए मैच जीतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत का लक्ष्य 100 रन से कम
अब भारतीय टीम को जीत के लिए 100 से कम रनों की जरूरत है। रविचंद्रन अश्विन और श्रीकर भरत क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद इन दोनों ने भारतीय फैंस की उम्मीद जगाई है। इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है। वहीं, भारत को अभी भी 90 से ज्यादा रन बनाने हैं।03:22 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत के सात विकेट गिरे
119 रन पर भारत के सात विकेट गिर चुके हैं। श्रेयस अय्यर 31 गेंद में 13 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। जैक लीच ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच कराया। अब रविचंद्रन अश्विन और श्रीकर भरत क्रीज पर हैं। ये दोनों बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, लेकिन 100 रन की साझेदारी करना इन दोनों के लिए भी बेहद मुश्किल होगा।03:15 PM, 28-Jan-2024
IND vs ENG Live Score: भारत के छह विकेट गिरे
119 रन पर भारत के छह विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा 20 गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हुए। स्टोक्स के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा। अब टीम इंडिया मुश्किल में फंस चुकी है। यहां से मैच जीतने के लिए भारत को बहुत अच्छी साझेदारी करनी होगी। अब श्रेयस अय्यर के साथ केएस भरत क्रीज पर हैं।02:51 PM, 28-Jan-2024