IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, रंग लाई शेफाली-जेमिमा और हरमनप्रीत की मेहनत
{"_id":"670251965aaf3ce1dc07c038","slug":"ind-w-vs-pak-w-live-cricket-score-india-w-vs-pakistan-w-t20-world-cup-2024-match-updates-2024-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, रंग लाई शेफाली-जेमिमा और हरमनप्रीत की मेहनत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 06 Oct 2024 06:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:53 PM IST
खास बातें
IND W vs PAK W T20 World Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला विश्व कप में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए और छह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
06:52 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: भारत ने दर्ज की छह विकेट से जीत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप में जबरदस्त वापसी की है। रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की सेना ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। बता दें कि, इससे पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।अंक तालिका का हाल
ग्रुप ए की अंक तालिका पर नजर डालें तो भारतीय टीम इस जीत के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उनके खाते में दो अंक हैं। हालांकि, उनका नेट रनरेट -1.217 है। अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच नौ अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर खेलना है। वहीं, इस हार से पाकिस्तान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। फातिमा सना की टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर बनी हुई है। उनके खाते में भी दो अंक हैं और नेट रनरेट +0.555 का है। शीर्ष पर न्यूजीलैंड है जबकि दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है। वहीं, श्रीलंका की टीम आखिरी स्थान पर पहुंच गई है।
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए और छह विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शेफाली-जेमिमा और हरमनप्रीत की मेहनत रंग लाई
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही थी कि तभी सादिया इकबाल ने भारत की उप-कप्तान को अपना शिकार बना लिया। मंधाना इस मैच में सात रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद मोर्चा जेमिमा ने संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शेफाली के साथ 43 रनों की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज को ओमाइमा ने 12वें ओवर में आलिया के हाथों कैच कराया। वह 32 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। वहीं, जेमिमा ने 23 रन बनाए। इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की खबर ली। हालांकि, मैच जीतने से ठीक पहले वह रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उन्होंने 29 रनों की मैच दमदार पारी खेली और भारत को जीत के करीब पहुंचाया। दीप्ति शर्मा और सजीवन सजना क्रमश: सात और चार रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, ऋचा घोष कोई रन नहीं बना सकीं। बांग्लादेश के लिए फातिमा सना ने दो विकेट चटकाए जबकि सादिया और ओमाइमा को एक-एक विकेट मिला।
06:28 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: जेमिमा के बाद ऋचा घोष भी लौटीं पवेलियन
80 रन के स्कोर पर भारत को लगातार दो झटके लगे। फातिमा सना ने जेमिमा के बाद ऋचा घोष को आउट किया। इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 24 गेंदों में 22 रनों की दरकार है।
विज्ञापन
06:11 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: शेफाली वर्मा 32 रन बनाकर आउट
61 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका ओमाइमा ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को आलिया रियाज के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 62/2 है।06:02 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: भारत के 50 रन पूरे
भारत ने इस मैच में 50 रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली 24 और जेमिमा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।05:51 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: सात ओवर के बाद स्कोर 31/1
शेफाली और जेमिमा के बीच एक साझेदारी पनपती दिख रही है। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/7 है।05:41 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को 18 रन पर पहला झटका लगा है। स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें सादिया इकबाल ने तुबा हसन के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: भारत की पारी शुरू हुई
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत कर दी है। बेहतर रनरेट के लिए भारत इस मैच को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेगा।05:08 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 रन का लक्ष्य
महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में शामिल भारत और पाकिस्तान की टीमें आज अपने दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम के लिए निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर को छू नहीं पाया। इस पारी में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। भारत के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया। इस दौरान मुनीबा ने 17, गुल फिरोजा ने शून्य, सिदरा अमीन ने आठ, ओमाइमा सोहेल ने तीन, आलिया रियाज ने चार, फातिमा सना ने 13, तुबा हसन ने शून्य, सायदा ने 14* और नशरा ने छह* रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने तीन और श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए। वहीं, रेणुका, दीप्ति और आशा को एक-एक सफलता मिली।05:06 PM, 06-Oct-2024
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को लगा आठवां झटका
पाकिस्तान को आठवां झटका अरुंधति रेड्डी ने दिया। उन्होंने अच्छी फॉर्म में नजर आ रहीं निदा डार को शिकार बनाया।04:57 PM, 06-Oct-2024