IND-W vs ML-W T20: महिला एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 30 रन से हराया
{"_id":"633a91e8f9939f58582c5726","slug":"ind-w-vs-ml-w-live-cricket-score-india-w-vs-malaysia-w-asia-cup-2022-t20i-6th-match-at-sylhet-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-W vs ML-W T20: महिला एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 30 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 03 Oct 2022 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलेट
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:25 PM IST
खास बातें
महिला एशिया कप में भारत का दूसरा मैच मलेशिया के साथ था। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 30 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम मलेशिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:17 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत ने मलेशिया को 30 रन से हराया
बारिश नहीं रुकने के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकाला गया और भारत ने मलेशिया को 30 रन से हरा दिया है। भारत के 181 रन के जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत ने 30 रन से मैच जीत लिया। महिला एशिया कप में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया था।03:02 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: बारिश के कारण खेल रुका
बारिश की वजह से खेल रुक चुका है। भारत के 181 रन के जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुक गया है। मस 14 और इल्सा एक रन बनाकर खेल रही हैं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
02:19 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत ने 181 रन बनाए
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 69 रन मेघना ने बनाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 46 और ऋचा घोष ने 19 गेंद में 33 रन की पारी खेली। मलेशिया के लिए कप्तान दुराईसिंघम और नूर दानिया ने दो-दो विकेट लिए।02:13 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के पार
भारत का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। एक छोर पर विकेट गिर रहे हैं, लेकिन ऋचा घोष दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रही हैं। शेफाली वर्मा 39 गेंद में 46 और किरण नविगरे पहली गेंद में खाता खोले बिना आउट हो चुकी हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 168 रन है।01:54 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत का पहला विकेट गिरा
116 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। सब्बिनेनी मेघना 53 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। विनीफ्रेड दुराइसिंघम ने उन्हें माहिराह इज्जती के हाथों कैच कराया। अब ऋचा घोष और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं।01:47 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 100 रन के पार जा चुका है। पारी की शुरुआत करने उतरीं सब्बिनेनी मेघना और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। मेघना अपना अर्धशतक पूरा कर चुकी हैं और वर्मा भी अच्छी लय में हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 107 रन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: मेघना का अर्धशतक
स्मृति मंधाना की जगह यह मैच खेल रहीं सब्बिनेनी मेघना शानदार लय में दिख रही हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 77 रन है। सब्बिनेनी मेघना 51 और शेफाली वर्मा 23 रन बनाकर खेल रही हैं।01:20 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारत की शानदार शुरुआत
भारत के लिए शेफाली वर्मा और सब्बीनेनी मेघना ने शानदार शुरुआत की है। दोनों खिलाड़ी तेज गति से रन बना रही हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रही हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन हो चुका है। शेफाली वर्मा 17 और सब्बीनेनी मेघना 37 रन बनाकर खेल रही हैं।01:11 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारतीय टीम में चार बदलाव
इस मैच में भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं। स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा और रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। इनकी जगह सब्बीनेनी मेघना, केपी नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़ और मेघना सिंह को मौका दिया गया है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। कमजोर मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल करना भारत के लिए बहुत मुश्किल नहीं होगा।दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: शेफाली वर्मा, सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), केपी नवगीर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह।
मलेशिया: विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), वान जूलिया (विकेटकीपर), मास एलिसा, एल्सा हंटर, माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना हमीजा हाशिम, जमाहिदया इंतान, नूर अरियाना नात्स्या, साशा आजमी, नूर हयाती जकारिया, नूर दनिया स्यूहदा।
01:05 PM, 03-Oct-2022