फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM Highlights: वैभव के अर्धशतक से भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Thu, 23 Jul 2026 07:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 07:48 PM IST
खास बातें

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND vs ZIM T20 Live Score: India vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

07:48 PM, 23-Jul-2026

भारत ने जीता मुकाबला

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
07:37 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका मुजरबानी ने ही दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 35 रन बनाकर आउट हो गए। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
विज्ञापन
07:07 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: 18 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और पवेलियन लौट गए। उन्हें रिचर्ड एनगरावा ने बेन करन के हाथों कैच कराया। अब ईशान का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
06:50 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब वैभव का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
06:37 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:17 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रनों का लक्ष्य

जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाबवे की टीम ने वेस्ले मधेवेरे की 39 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पांचवां झटका

जिम्बाब्वे को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों रयान बर्ल को कैच कराया। वह 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब वेस्ली मधेवेरे का साथ देने तादिवनाशे मारुमनी आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 72 रन है।
05:15 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा आउट हुए

जिम्बाब्वे को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में सिर्फ चार रन बना सके। अब रयान बर्ल का साथ देने वेस्ली मधेवेरे आए हैं। 
04:57 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: बेन करन और डियोन मायर्स आउट हुए

बेन करन (10) और डियोन मायर्स (6) पवेलियन लौट गए। दोनों को क्रमश: प्रिंस यादव और मयंक यादव ने भेजा। फिलहाल क्रीज पर सिकंदर रजा और रयान बर्ल मौजूद हैं।
04:34 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक ने दिया झटका

जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने झटका दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बेन करन का साथ देने डायोन मायर्स आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed