फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 1st ODI Live: भारत तीन रन से जीता ,आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज नहीं बना सका 15 रन, सिराज जीत के हीरो

Sat, 23 Jul 2022 03:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Jul 2022 03:22 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 1st ODI:   नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज में है। वहां तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला गया। भारत ने रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 24 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND Vs WI Live Score: India Vs West Indies 1st ODI Trinidad Queen's Park Oval Stadium News Updates in Hindi
मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:15 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: भारत रोमांचक मैच में जीता

भारत ने रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे। विंडीज को जीत के लिए 309 रन बनाने थे, लेकिन वह 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन ही बना सका। उसके लिए कायेल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 54, शामराह ब्रूक्स ने 46 और निकोलस पूरन ने 25 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड में 25 गेंद पर नाबाद 39 रन और अकील हुसैन ने 32 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 33 गेंद पर नाबाद 53 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बनाया। आखिरी गेंद पर शेफर्ड को जीत के लिए एक छक्के की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
02:45 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: चहल ने ब्रैंडन किंग को किया आउट

कप्तान शिखर धवन ने 45वें ओवर में गेंदबाजी के लिए अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बुलाया। चहल ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। उन्होंने खतरनाक लग रहे ब्रैंडन किंग को पवेलियन भेज दिया। किंग 66 गेंद पर 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। किंग के आउट होने के बाद रोमारियो शेफर्ड आए हैं। वेस्टइंडीज ने 45 ओवर में छह विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 30 गेंद पर 54 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
02:35 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को सात ओवर में चाहिए 64 रन

वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 42 गेंदों पर 64 रन और बनाने हैं। ब्रैंडन किंग ने अर्धशतक लगाकर मैच में अपनी टीम को बनाए रखा है। किंग ने वेस्टइंडीज में अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। भारत को जीत के लिए हर हाल में विकेट चाहिए।
02:03 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: नहीं चले रोवमन पॉवेल

लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर रोवमन पॉवेल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। युजवेंद्र चहल ने उन्हें 37वें ओवर में आउट कर दिया। चहल की गेंद पर पॉवेल ने स्लिप में दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद अकील हुसैन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। दूसरे छोर पर ब्रैंडन किंग 29 रन बनाकर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज ने 37 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 112 रन और बनाने हैं।
01:56 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: विंडीज का चौथा विकेट गिरा

वेस्टइंडीज को चौथा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। कप्तान शिखर धवन ने उन्हें 36वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। सिराज ने पहली ही गेंद पर विपक्षी कप्तान निकोलस पूरन को पवेलियन भेज दिया। सिराज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पूरन मिड-ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 26 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो छक्के लगाए। पूरन ने ब्रैंडन किंग के साथ 56 गेंदों पर 51 रनों की साझेदारी की।
01:42 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग टिके

तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने टीम को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज ने 33 ओवर में तीन विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। किंग 25 और पूरन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। विंडीज को जीत के लिए 127 रन और चाहिए। अगर दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिके रहे तो यह स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं है। भारत को जीत के लिए लगातार विकेट चाहिए। उसे इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: भारत को मिली बड़ी सफलता

'लॉर्ड शार्दुल' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर फिर से भारतीय टीम के संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने उस समय दो विकेट लिए, जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने पहले शामराह ब्रूक्स को और फिर कायेल मेयर्स को आउट कर दिया। मेयर्स ज्यादा खतरनाक दिख रहे थे। उन्होंने 68 गेंद पर 75 रन बना लिए थे। 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मेयर्स ने विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
01:01 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: ब्रूक्स अर्धशतक से चूके

भारत को जिस विकेट की तलाश थी वह शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर शामराह ब्रूक्स को आउट कर दिया। ब्रूक्स छक्का मारने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपके गए। उन्होंने कायेल मेयर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। ब्रूक्स ने 61 गेंद पर 46 रन बनाए। वह अपने चौथे वनडे अर्धशतक से चार रन दूर रह गए। वेस्टइंडीज ने 24 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 175 रन और बनाने हैं। कायेल मेयर्स 74 रन बनाकर नाबाद हैं।
12:51 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: ब्रूक्स और मेयर्स की शतकीय साझेदारी

शामराह ब्रूक्स और कायेल मेयर्स ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। शार्दुल ठाकुर 22वां ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर शामराह ब्रूक्स ने सामने की ओर छक्का मारा। इस छक्के से उन्होंने शतकीय साजेदारी पूरी की। ब्रूक्स अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, कायेल मेयर्स 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 22 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
12:27 AM, 23-Jul-2022

IND vs WI Live Score: मेयर्स और ब्रूक्स ने की अर्धशतकीय साझेदारी

शाई होप के आउट होने के बाद शाई होप और शामराह ब्रूक्स ने वेस्टइंडीज को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। मेयर्स ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे में उनका पहला अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने एक शतक लगाया था। वहीं, ब्रूक्स ने भी 30 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन इस जोड़ी को तोड़ने के लिए लगातार गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed