IND vs WI 2nd ODI: अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में किया कमाल, भारत दूसरा वनडे जीता, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
{"_id":"62dd3ec8bee8972ecc765e87","slug":"ind-vs-wi-2nd-odi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-match-at-queen-s-park-oval-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 2nd ODI: अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में किया कमाल, भारत दूसरा वनडे जीता, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 25 Jul 2022 12:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:02 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 2nd ODI: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। उसने भारत को 312 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। इसने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:51 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : अक्षर पटेल ने दिलाई जीत
अक्षर पटेल ने भारत को हारते-हारते बचा लिया। उन्होंने 35 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाकर टीम इंडिया को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। अक्षर ने 27 गेंद पर अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में आठ रन बनाने थे। अक्षर ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। अक्षर के अलावा भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 63, संजू सैमसन 54, शुभमन गिल ने 43 और दीपक हुड्डा ने 33 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और कायेल मेयर्स ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने तीन वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने वेस्टइंडीज को लगातार 12वीं सीरीज में हराया है।03:29 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : शार्दुल भी हुए आउट, फंस गया मैच
46वें ओवर में अल्जारी जोसेफ गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्होंने शुरुआत चार गेंदों पर ही 16 रन दे दिए। ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए मैच में सबकुछ ठीक होने लगा है, तभी पांचवीं गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर आउट हो गए। उन्होंने छह गेंद पर तीन रन बनाए। अब टीम इंडिया को अक्षर पटेल से चमत्कार की उम्मीद है। भारत को चार ओवर में 32 रन चाहिए।
विज्ञापन
03:15 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : अहम मौके पर दीपक हुड्डा फेल
भारत के जीत के लिए 36 गेंद पर 56 रन बनाने थे। 45वें ओवर में गेंदबाजी के लिए महंगे साबित हो रहे अकील हुसैन को कप्तान निकोलस पूरन ने एक बार फिर से बुलाया। अकील ने पहली ही गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट कर उनके फैसले को सही साबित किया। हुड्डा 36 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए हैं।03:07 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : भारत का स्कोर 43 ओवर में 248/5
भारत ने 43 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 42 गेंद पर 64 रन और बनाने हैं। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खराब गेंदों को बाउंड्री से बाहर पहुंचा रहे हैं। अक्षर ने 29 और हुड्डा ने 27 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है।02:45 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : सैमसन आउट
संजू सैमसन 39वें ओवर में रन आउट हो गए। रोमारियो शेफर्ड की गेंद संजू एक रन लेना चाहते थे। गेंद बल्ले से लगकर फील्डर कायेल मेयर्स के पास गई। मेयर्स ने बॉलर एंड पर थ्रो किया और गेंद शेफर्ड के पैर से लगकर विकेटों से टकरा गई। सैमसन काफी पीछे थे। वह 51 गेंद पर 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। सैमसन के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर उतरे हैं। भारत ने 39 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 23 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 11 ओवर में 105 रन चाहिए।02:39 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : सैमसन ने जड़ा अर्धशतक
संजू सैमसन ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। 38 ओवर में भारत ने चार विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 53 और दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : अल्जारी ने अय्यर को किया आउट
अल्जारी जोसेफ ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अय्यर ने 71 गेंद पर 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अय्यर ने आउट होने से पहले संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। अय्यर के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं।01:57 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
पहले वनडे में 54 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। उन्होंने 30वें ओवर में कायेल मेयर्स की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद एक छक्का भी लगाया। अय्यर ने सैमसन के साथ 83 रनों की साझेदारी कर ली है। अय्यर का विंडीज के खिलाफ वनडे में यह आठ मैचों में सातवां अर्धशतक है। उन्होंने नौ मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत ने 30 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। सैमसन 33 और अय्यर 57 रन बनाकर नाबाद हैं।01:40 AM, 25-Jul-2022
IND vs WI 2nd ODI Live : अय्यर और सैमसन ने टीम को संभाला
संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 34 और सैमसन 24 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों इस अर्धशतकीय साझेदारी को शतकीय में बदलना चाहेंगे।01:24 AM, 25-Jul-2022