IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 574 रन के जवाब में श्रीलंका का स्कोर 108/4
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st Test Day 2 HIGHLIGHTS: भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 466 रनों की बढ़त है। भारत ने इससे पहले रविंद्र जडेजा के 175 रन की नाबाद पारी के दम पर 574/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने स्टंप्स होने तक 108/4 का स्कोर बना लिया है।
लाइव अपडेट
दूसरा दिन समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 466 रनों की बढ़त है। भारत ने इससे पहले रविंद्र जडेजा के 175 रन की नाबाद पारी के दम पर 574/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने स्टंप्स होने तक 108/4 का स्कोर बना लिया है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका (26*) और चरिथ असलंका (1*) रन बनाकर नाबाद हैं।That will be STUMPS on Day 2 of the 1st Test.
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
Sri Lanka 108/4, trail #TeamIndia 574/8d by 466 runs.
Scorecard - https://t.co/c2vTOXSGfx #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/LqUs9xCxtc
धनंजय डीसिल्वा हुए अश्विन का शिकार
रोहित ने अश्विन को जडेजा की जगह पर नए स्पेल के साथ लगाया और उन्होंने आते ही पहली गेंद पर धनंजय डीसिल्वा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आश्विन ने डीसिल्वा को एक रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 105/4, पथुम निसंका (23*), चरिथ असलंका (1*)श्रीलंका के 100 रन पूरे
श्रीलंकाई टीम ने तीन विकेट गंवाकर अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 100/3, पथुम निसंका (20*), धनंजय डीसिल्वा (0*)बुमराह ने किया ऐंजेलो मैथ्यूज़ का शिकार
जसप्रीत बुमराह को आखिरकार इस बार विकेट मिल गया। उन्होंने अपने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर ऐंजेलो मैथ्यूज़ को 22 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया। मैथ्यूज़ ने रिव्यू लिया लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया और अंपायर्स कॉल का फायदा भारत को मिला। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 96/3, पथुम निसंका (16*), धनंजय डीसिल्वा (0*)निशंका को मिला जीवनदान
जसप्रीत बुमराह ने अपने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर ऑफ कटर डालकर पथुम निसंका को बोल्ड कर दिया लेकिन तीसरे नंबर ने उसे नो बॉल करार दिया। बुमराह का पैर क्रीज से काफी बाहर चला गया था जिसकी वजह से निसंका को यहां जीवनदान मिल गया।श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, जडेजा ने करुणारत्ना को भेजा पवेलियन
रविंद्र जडेजा ने बल्ले के बाद अब गेंद से भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ना को अपने पहले ही ओवर में आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया। जडेजा ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर करुणारत्ना को 28 के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 63/2, पथुम निसंका (6*), ऐंजेलो मैथ्यूज़ (3*)श्रीलंका को पहला झटका, अश्विन ने लिया विकेट
भारत ने लगाया स्पिन आक्रमण
भारतीय टीम ने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन और जयंत यादव की स्पिन जोड़ी को गेंदबाजी पर लगाया है। हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 41/0, दिमुथ करुणारत्ना (23*), लहिरू थिरिमाने (15*)विराट कोहली को मिला गार्ड ऑफ़ ऑनर
भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट मैच के मौके पर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया और उनके सम्मान में तालियां बजाई।The smile on @imVkohli's face says it all.#TeamIndia give him a Guard of Honour on his landmark Test.#VK100 @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/Nwn8ReLNUV
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022