फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच बारिश के कारण धुला, ब्रिस्बेन में टॉस भी नहीं हो पाया

Wed, 19 Oct 2022 02:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Oct 2022 02:22 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score (IND vs NZ) India vs New Zealand Warm-Up Match Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ब्रिस्बेन में हो रही लगातार बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच को रद्द कर दिया गया है। इसी मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच आज खेला गया था। वह भी बेनतीजा रहा था।

विज्ञापन
ind vs nz warm up live cricket score t20 world cup 2022 india vs new zealand practice match at brisbane ground
ब्रिस्बेन का गाबा मैदान - फोटो : BCCI/Twitter

लाइव अपडेट

02:11 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ Live Score: 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अब 23 अक्तूबर (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरेगी। यह भारत का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच होगा। टीम इंडिया के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका होगा। पिछली बार दुबई में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने उसे 10 विकेट से हराया था। वह किसी वर्ल्ड कप में पहली बार भारत से जीता था। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मैच 22 अक्तूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
02:05 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ Live Score: बारिश के कारण मैच रद्द

ब्रिस्बेन में हो रही लगातार बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच को रद्द कर दिया गया है। इसी मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच आज खेला गया था। वह भी बेनतीजा रहा था।

विज्ञापन
01:47 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा , ऋषभ पंत।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट।
01:23 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ Live Score: टॉस में देरी

बारिश के कारण अभ्यास मैच में अब तक टॉस नहीं हो सका है। ब्रिस्बेन में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मैच बारिश के कारण धुल जाएगा। शाम 4.16 बजे तक अगर टॉस हो जाता है तो 5-5 ओवर का मुकाबला हो सकता है। अगर उस समय तक टॉस नहीं होता है तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा।

12:48 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ Live Score: अभ्यास मैच से पहले ब्रिस्बेन में बारिश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच से पहले ब्रिस्बेन में बारिश हो रही है। बारिश के कारण इसी मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बेनतीजा रहा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के टॉस में देरी हो सकती है।
12:43 PM, 19-Oct-2022

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच बारिश के कारण धुला, ब्रिस्बेन में टॉस भी नहीं हो पाया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अभ्यास मैच बुधवार (19 अक्तूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों के बीच यह मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वह कीवी टीम के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed