IND vs IRE 2nd T20: नौसिखिया आयरलैंड से बमुश्किल जीती टीम इंडिया, 225 रन बनाने के बाद सिर्फ चार रन से मिली जीत
{"_id":"62bb140fe751211507091a43","slug":"ind-vs-ire-2nd-t20-series-2022-live-cricket-score-india-vs-ireland-match-at-dublin-cricket-stadium-latest-news-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE 2nd T20: नौसिखिया आयरलैंड से बमुश्किल जीती टीम इंडिया, 225 रन बनाने के बाद सिर्फ चार रन से मिली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 29 Jun 2022 01:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:17 AM IST
खास बातें
IND vs IRE (India vs Ireland): भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने 104 रन और संजू सैमसन ने 77 रन की पारी खेली। जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए।
विज्ञापन
उमरान मलिक गेंदबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:45 AM, 29-Jun-2022
भारत ने आयरलैंड को चार रन से हराया
रोमांचक मैच में भारत ने आयरलैंड को चार रन से हरा दिया है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन उमरान मलिक ने ये रन आयरलैंड को नहीं बनाने दिए। आखिरी ओवर में आयरलैंड की टीम 12 रन बना सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए थे।दीपक हुड्डा ने 104 रन और संजू सैमसन ने 77 रन की पारी खेली। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टी-20 सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया।
आयरलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी फैन्स का दिल जीत लिया। आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंदों पर 40 रन और कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाए। आखिर में जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंदों पर 34 रन और मार्क अडेयर ने 12 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेली।
12:28 AM, 29-Jun-2022
IND vs IRE Live: आयरलैंड को पांचवां झटका
18वें ओवर में 189 के स्कोर पर आयरलैंड को पांचवां झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने हैरी टेक्टर को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। फिलहाल जॉर्ड डॉकरेल और मार्क अडेयर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 195 रन है। आयरलैंड को 12 गेंदों पर 31 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
12:17 AM, 29-Jun-2022
IND vs IRE Live: आयरलैंड को 24 गेंदों पर 52 रन चाहिए
16 ओवर में आयरलैंड ने चार विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉर्ज डॉकरेल पांच गेंदों पर 15 रन और हैरी टेक्टर 26 गेंदों पर 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 24 गेंदों पर आयरलैंड को 52 रन की जरूरत है।12:10 AM, 29-Jun-2022
IND vs IRE Live: उमरान को पहला विकेट
14 ओवर में आयरलैंड ने चार विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी टेक्टर 19 गेंदों पर 26 रन और जॉर्ज डॉकरेल शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला विकेट झटका। उन्होंने लोर्कन टकर को सब्सटिट्यूट फील्डर चहल के हाथों कैच कराया। वे नौ गेंदों पर पांच रन बना सके।12:02 AM, 29-Jun-2022
IND vs IRE Live: 13 ओवर के बाद आयरलैंड 135/3
13 ओवर के बाद आयरलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी टेक्टर 15 गेंदों पर 19 रन और लोर्कन टकर छह गेंदों पर चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए अब भी 90 प्लस रन की जरूरत है।11:52 PM, 28-Jun-2022
IND vs IRE Live: आयरलैंड को तीसरा झटका
11वें ओवर में 117 के स्कोर पर आयरलैंड को तीसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने कप्तान एंड्रयू बलबर्नी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। बलबर्नी 37 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में बलबर्नी ने तीन चौके और सात छक्के लगाए। 11 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है। फिलहाल लोर्कन टकर और हैरी टेक्टर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 PM, 28-Jun-2022
IND vs IRE Live: 10 ओवर के बाद आयरलैंड 107/2
10 ओवर के बाद आयरलैंड ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल एंड्रयू बलबर्नी 34 गेंदों पर 50 रन और हैरी टेक्टर छह गेंदों पर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बलबर्नी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया।11:38 PM, 28-Jun-2022
IND vs IRE Live: बलबर्नी को मिला जीवनदान
आयरलैंड की पारी के दौरान आठवें ओवर में मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला। रवि बिश्नोई इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद बिश्नोई ने गुगली फेंकी। एंड्रयू बलबर्नी ने आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन मिस कर गए और विकेटकीपर ईशान किशन ने स्टंप आउट किया। इसके बाद बलबर्नी वापस पवेलियन लौटने लगे। हालांकि, अंपायर ने उन्हें रोका और नो बॉल करार दिया। बिश्नोई ओवर स्टेप कर गए थे। इस तरह बलबर्नी को जीवनदान मिला। आठ ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 86 रन है। बलबर्नी 25 गेंदों पर 33 रन और हैरी टेक्टर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।11:27 PM, 28-Jun-2022
IND vs IRE Live: आयरलैंड को दूसरा झटका
आयरलैंड को लगातार दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। छठे ओवर में रवि बिश्नोई ने पॉल स्टर्लिंग को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद सातवें ओवर में गैरेथ डेलानी रन आउट हुए। उमरान मलिक के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डेलानी ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या के डायरेक्ट थ्रो पर विकेट गंवा बैठे। डेलानी खाता भी नहीं खोल सके। सात ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 79 रन है। फिलहाल कप्तान एंड्रयू बलबर्नी 21 गेंदों पर 31 रन और हैरी टेक्टर क्रीज पर हैं।11:21 PM, 28-Jun-2022