IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी
{"_id":"6a58bb2d5e80953acc0dda5a","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-2nd-odi-2026-match-at-sophia-gardens-stadium-news-in-hindi-2026-07-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
खास बातें
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
01:27 AM, 17-Jul-2026
इंग्लैंड ने जीता दूूसरा मुकाबला
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। गुरुवार को कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की मदद से 44.1 ओवर में छह विकेट पर 235 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।12:54 AM, 17-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड को छठा झटका गुरनूर बरार ने दिया। उन्होंने कोहली के हाथों विल जैक्स को कैच कराया। वह 44 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। अब जो रूट का साथ देने गस एटकिंसन आए हैं।
विज्ञापन
11:56 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पांचवां झटका
इंग्लैंड को पांचवां झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड किया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जो रूट का साथ देने विल जैक्स आए हैं। 26 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 125 रन है।11:23 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को चौथा झटका
इंग्लैंड को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने सैम करन को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 31 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब जो रूट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।10:41 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को तीसरा झटका
इंग्लैंड को तीसरा झटका गुरनूर बरार ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। अब जो रूट और सैम करन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।09:56 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
इंग्लैंड को दूसरा झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बेथेल विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। वह 10 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को भेजा पवेलियन
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने मैच की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। डकेट शून्य पर आउट हुए और भारत को शुरुआती ओवर में बड़ी सफलता मिल गई।09:08 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रनों का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 234 रनों का लक्ष्य दिया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने श्रेयस की 66 और विराट की 65 रनों की पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि साकिब महमूद ने दो विकेट झटके। वहीं, सैम करन और विल जैक्स ने एक-एक सफलता अपने नाम की।09:05 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को नौवां झटका
भारत को नौवां झटका एटकिंसन ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। वह 71 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बुमराह का साथ देने प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।09:02 PM, 16-Jul-2026