फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: पुजारा 19वें शतक से सिर्फ नौ रन दूर, तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 215/2

Fri, 27 Aug 2021 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 10:55 PM IST
खास बातें

  • तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे
  • पुजारा और विराट के बीच तीसरे विकेट के लिए 99* की साझेदारी
  • पुजारा 19वें शतक से केवल नौ रन दूर, पिछला शतक जनवरी 2019 में जड़ा था

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score Leeds Test Day 3 News in Hindi 
विराट कोहली , पुजारा - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:54 PM, 27-Aug-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है।
 
09:43 PM, 27-Aug-2021

61 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 163/2

61 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 163/2. चेतेश्वर पुजारा 72 और विराट कोहली 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
08:58 PM, 27-Aug-2021

पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक

51वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 91 गेंदों में चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 12 पारियों के बाद फिफ्टी लगाई। पिछला अर्धशतक पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ ही इसी साल फरवरी में चेन्नई में लगाया था। यह एशिया के बाहर उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा।
 
08:40 PM, 27-Aug-2021

रोहित शर्मा 59 रन बनाकर आउट

48वें ओवर की चौथी गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना शिकार बनाया। रोहित 156 गेंदों में 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया।
 
08:17 PM, 27-Aug-2021

चायकाल तक भारत का स्कोर 112/1

चायकाल तक भारत ने 46 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 59 और चेतेश्व पुजारा 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 
07:59 PM, 27-Aug-2021

रोहित और पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 PM, 27-Aug-2021

रोहित ने जड़ा पचासा

रोहित शर्मा ने 38वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 125 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 
06:26 PM, 27-Aug-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। 22 ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:34 PM, 27-Aug-2021

लंच तक भारत का स्कोर 34/1 

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। क्रेग ओवरटन ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। लंट तक भारत का स्कोर 34/1.
 
05:10 PM, 27-Aug-2021

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 20/0

15 ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed