फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind U19 vs Uganda U19: भारतीय टीम ने युगांडा को 326 रन से हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत, क्वार्टरफाइनल में पहुंची

Sun, 23 Jan 2022 12:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jan 2022 12:49 AM IST
खास बातें

India U19 vs Uganda U19 Match HIGHLIGHTS: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत और युगांडा के बीच मैच खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए और इसके बाद युगांडा को 79 रन के स्कोर पर समेट दिया। भारत ने इस मुकाबले को 326 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टीम इंडिया की अंडर-19 विश्व कप 2022 में लगातार तीसरी जीत है और वह अब ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
India U19 vs Uganda U19 Match Scorecard and highlights India defeated Uganda by 326 runs
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

12:36 AM, 23-Jan-2022

भारत की 326 रन से विशाल जीत 

भारतीय टीम ने युगांडा के नौ खिलाड़ियों को 79 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। युगांडा के सलामी बल्लेबाज आइज़ैक अटेका रिटायर्ड हार्ट होकर अस्पताल चले गए जिसकी वजह से भारत ने इस मुकाबले को 326 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया है। यह टीम इंडिया की अंडर-19 विश्व कप 2022 में लगातार तीसरी जीत है और वह अब ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। 

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से राज बावा ने 162 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं अंगक्रिश रघुवंशी ने 144 रन बनाए। भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम पहले ही ओवर से विकेट गंवाती चली गई और देखते-देखते पूरी टीम 19.4 ओवर में 79 रन पर सिमट गई। 

भारत की ओर से कप्तान निशांत सिंधु ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि राजवर्धन को दो विकेट मिले। अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले राज बावा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
12:27 AM, 23-Jan-2022

सिंधु ने कप्तान मुरुंगी को बनाया शिकार 

भारतीय कप्तान निशांत सिंधु ने युगांडा के कप्तान पास्कल मुरुंगी के संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया। मुरुंगी 45 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
12:21 AM, 23-Jan-2022

युगांडा का सातवां विकेट गिरा

विकी ओस्तवाल का शानदार ओवर। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में बिना कोई रन दिए क्रिस्टोफ़र किडेगा का विकेट हासिल किया। 17 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 67/7, मैथ्यू मुसिंगज़ी (0*), पास्कल मुरुंगी (26*) 
12:15 AM, 23-Jan-2022

सिंधु के खाते में तीसरा विकेट 

कप्तान इस वक्त गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन ओवर की गेंदबाजी की और हर ओवर में एक सफलता हासिल की है। इस बार उन्होने जोसेफ़ बगुमा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन की राह दिखा दी है। 
12:13 AM, 23-Jan-2022

सिंधु ने लिया दूसरा विकेट, युगांडा को पांचवां झटका 

कप्तान सिंधु ने अपने दूसरे ओवर में भी एक विकेट हासिल किया। इस बार उन्होंने जुमा मियाजी को बावा के हाथों कैच कराया। सिंधु दो ओवर में एक रन देकर दो विकेट चटका चुके हैं। 14 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 55/5, जोसेफ़ बगुमा (0*), पास्कल मुरुंगी (21*)
 
12:08 AM, 23-Jan-2022

कप्तान सिंधु को पहली सफलता 

कप्तान निशांत सिंधु ने अपने पहले ही ओवर में विश्व कप और इस मैच की पहली सफलता हासिल की। सिंधु ने युगांडा की चौथे विकेट की 30 रन की साझेदारी  को भी तोड़ा। उन्होंने रॉनल्ड ओपियो को 11 के स्कोर पर बोल्ड किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 PM, 22-Jan-2022

युगांडा का तीसरा विकेट गिरा 

वासु वत्स ने अपने दूसरे ही ओवर में सफलता हासिल की। वत्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर रॉनल्ड लुटाया को सिंधु के हाथों कैच कराया। लुटाया आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 17/3, पास्कल मुरुंगी (1*), रॉनल्ड ओपियो (0*)
11:19 PM, 22-Jan-2022

राजवर्धन को दूसरी सफलता 

राजवर्धन हंगारगेकर ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने इस बार ब्रायन असाबा को पांच रन के स्कोर पर ओस्तवाल के हाथों कैच कराया। 3 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 13/2, पास्कल मुरुंगी (0*), रॉनल्ड लुटाया (2*)
11:05 PM, 22-Jan-2022

युगांडा को पहले ओवर में झटका 

राजवर्धन हंगारगेकर ने भारत की तरफ से नई गेंद संभाली और एक सफल ओवर डाला। उन्होंने पहले ही ओवर में साइरस काकुरू को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। एक ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 5/1, ब्रायन असाबा (0*), रॉनल्ड लुटाया (0*)
10:35 PM, 22-Jan-2022

भारत ने बनाए 405 रन

भारतीय टीम ने ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में युगांडा के सामने 406 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। ब्रायन लारा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 405 रन बनाए। भारत की तरफ से राज बावा 162 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि अंगक्रिश रघुवंशी ने 144 रन की पारी खेली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed