ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाई, विश्व कप में पाकिस्तान का सफर खत्म
{"_id":"654f2d53e5c0a71e2a0f31c4","slug":"eng-vs-pak-live-cricket-score-england-vs-pakistan-wc-2023-44th-match-at-eden-gardens-stadium-update-2023-11-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाई, विश्व कप में पाकिस्तान का सफर खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 11 Nov 2023 09:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:46 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 England vs Pakistan 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के 44वें मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:40 PM, 11-Nov-2023
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सफर खत्म हो चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और अंत में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्ड्ंस में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान ने 338 रन का पीछा करते हुए 244 रन बनाए। सबसे ज्यादा 51 रन आगा सलमान ने बनाए। कप्तान बाबर ने 38 और रिजिवान ने 36 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल राशिद गस एटकिंसन और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया।
09:23 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार
नौ विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 41 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 222/9 है।
विज्ञापन
09:19 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live: पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा
191 रन पर पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा है। शाहीन अफरीदी 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गस एटकिंसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब रऊफ के साथ मोहम्मद वसीम क्रीज पर हैं।09:02 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live: पाकिस्तान के आठ विकेट गिरे
186 रन पर पाकिस्तान के आठ विकेट गिर चुके हैं। आगा सलमान 45 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। डेविड विली ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। अब शाहीन अफरीदी के साथ मोहम्मद वसीम जूनियर क्रीज पर हैं।08:47 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा
150 रन पर पाकिस्तान के सात विकेट गिर चुके हैं। शादाब खान सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। आदिल राशिद ने उन्हें बोल्ड किया। अब आगा सलमान के साथ शाहीन अफरीदी क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 171/7 है।08:45 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 150 रन पहुंचा
छह विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन तक पहुंच चुका है। हालांकि, इस टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद मुश्किल है, लेकिन आगा सलमान और शादाब खान अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के छह विकेट गिरे
145 रन पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा है। इफ्तिखार अहमद पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली ने उन्हें डेविड मलान के हाथों कैच कराया। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इफ्तिखार अहमद की कमजोरी बनी हुई है।08:41 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के पांच विकेट गिरे
126 रन पर पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा है। आदिल राशिद ने सउद शकील को बोल्ड किया। उन्होंने 37 गेंद में 29 रन बनाए।08:06 PM, 11-Nov-2023
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के चार विकेट गिरे
100 रन पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। मोहम्मद रिजवान 51 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोईन अली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सऊद शकील के साथ आगा सलमान क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 104/4 है।07:34 PM, 11-Nov-2023