DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में लगातार दूसरी हार
{"_id":"642c1798c9596891c908af7e","slug":"dc-vs-gt-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-gujarat-titans-ipl-2023-7th-match-at-arun-jaitley-stadium-2023-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 04 Apr 2023 11:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:30 PM IST
खास बातें
IPL 2023, DC vs GT Highlights : आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:25 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात की शानदार जीत
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हरा दिया। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, साई सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।
11:11 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 16 ओवर में 137/4
गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए चार ओवर में 26 रन बनाने हैं। साई सुदर्शन 47 और डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
10:52 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: विजय शंकर पलेलियन लौटे
गुजरात टाइटंस को चौथा झटका मिचेल मार्श ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजय शंकर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शंकर 23 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर 44 गेंद पर 53 रन की साझेदारी की। गुजरात ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 40 गेंद पर 56 रन बनाने हैं।10:34 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात की पारी के 10 ओवर समाप्त
गुजरात टाइटंस की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने तीन विकेट पर 83 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन 32 और विजय शंकर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात को जीत के लिए 60 गेंद पर 80 रन चाहिए।10:18 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: हार्दिक पांड्या पवेलियन लौटे
खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। हार्दिक का कैच विकेट के विकेट के पीछे अभिषेक पोरेल ने लिया। गुजरात के कप्तान चार गेंद पर पांच रन ही बना सके।10:01 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका भी एनरिच नोर्त्जे ने दिया। उन्होंने इस बार शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। शुभमन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए। गुजरात ने पांच ओवर में दो विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 13 और कप्तान हार्दिक पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस को पहला झटका एनरिच नोर्त्जे ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड कर दिया। साहा सात गेंद पर 12 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।09:21 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: दिल्ली ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार झटके लगने के बावजूद किसी तरह 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य मिला है। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद पर 37 और उपकप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंद पर 36 रन बनाए। सरफराज खान 30 और अभिषेक पोरेल 20 रन बनाकर आउट हुए। 10 मे ंसिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने कातिलाना गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को दो सफलता मिली।09:04 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: सरफराज खान हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज खान को आउट कर दिया। सरफराज 34 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। दिल्ली ने 17 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 18 और अमन हकीम खान एक रन बनाकर खेल रहे हैं।08:44 PM, 04-Apr-2023