फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RR Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हराया, आखिरी तीन गेंद में सात रन नहीं बना पाए धोनी-जडेजा

Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
खास बातें

CSK vs RR Indian Premier League 2023 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल 2023 में तीसरी जीत हासिल की है। इसके साथ ही यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई के लिए 200वें मैच में कप्तानी कर रहे धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई।

विज्ञापन
CSK vs RR IPL 2023 Highlights: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:27 PM, 12-Apr-2023

राजस्थान ने तीन रन से जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम छह विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी संदीप शर्मा के खिलाफ आखिरी तीन गेंदों में सात रन नहीं बना पाई। 

राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 52 और देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन की पारी खेली। अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला। वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 50, महेंद्र सिंह धोनी ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 31 रन की पारी खेली। जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए अश्विन और चहल ने दो-दो विकेट लिए। जैम्पा और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला। 

इस मैच में जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है।
11:13 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का स्कोर 150 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। धोनी और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है। आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 21 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:51 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का छठा विकेट गिरा

113 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा है। डेवोन कॉन्वे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चहल ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब रवींद्र जडेजा और धोनी क्रीज पर हैं।
10:45 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। अंबाती रायुडू दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। अब कॉन्वे के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
10:42 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

102 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का चौथा विकेट गिरा है। मोईन अली 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।
10:34 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

92 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। शिवम दुबे नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अश्विन ने उन्हें भी विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, गेंद लेग स्टंप के बाहर जाकर लग रही थी, लेकिन दुबे ने रिव्यू नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

78 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। अजिंक्य रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। रहाणे ने अपनी पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए। अब कॉन्वे के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं।
10:08 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: रहाणे और कॉन्वे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है।
10:01 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: चेन्नई का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है।
09:55 PM, 12-Apr-2023

CSK vs RR Live Score: रहाणे और कॉन्वे ने संभाली चेन्नई की पारी

10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई की पारी संभाली है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। पावरप्ले में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed