फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RCB: चेन्नई ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची धोनी की टीम

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
खास बातें

  • आरसीबी को हराकर शीर्ष पर पहुंची धोनी की सीएसके
  • चेन्नई के लिए गायकवाड़ (38) और फाफ डुप्लेसिस ने 31 रन बनाए
  • बैंगलोर की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 70 रन बनाए
  • चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 24 रन देकर झटके तीन विकेट

विज्ञापन
RCB vs CSK Live Cricket Score: IPL 2021 35th Match Online News Updates
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल लाइव स्कोर: - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:12 PM, 24-Sep-2021

चेन्नई ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया

ऋतुराज गायकवाड़ (38) और फाफ डुप्लेसिस (31) की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी और ड्वेन ब्रावो (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 11 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही धोनी की सीएसके अंकतालिका में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। हालांकि, दिल्ली (+0.613) के भी 14 अंक हैं लेकिन वह दूसरे स्थान पर है। दिल्ली का नेट रनरेट चेन्नई (+1.185) से कम है। चेन्नई की तरफ से गायकवाड़ और फाफ के अलावा अंबाती रायुडू (32), मोईन अली 23 रनों का योगदान दिया। वहीं, धोनी 17 और रैना 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने दो विकेट झटके। बता दें कि मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ड्वेन ब्रावो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्रावो ने 24 रन देकर झटके तीन विकेट झटके।

 
11:00 PM, 24-Sep-2021

चेन्नई को चौथा झटका लगा

16वें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रायुडू (32) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया 
विज्ञापन
10:53 PM, 24-Sep-2021

सुरेश रैना के आईपीएल में 5500 रन पूरे

सुरेश रैना पांच रन बनाते ही आईपीएल में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। 
10:51 PM, 24-Sep-2021

चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 32 रन

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चेन्नई को  30 गेंदों में 32 रन की दरकार है जबकि उसके हाथ में अभी सात विकेट शेष हैं।
10:47 PM, 24-Sep-2021

चेन्नई को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्ष पटेल ने मोईन अली (23) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया और चेन्नई को तीसरा झटका दिया। तीसरे विकेट के लिए मोईन और रायुडू के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई।
10:39 PM, 24-Sep-2021

चेन्नई के 100 रन पूरे

12 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 100/2. मोईन अली 11 और अंबाती रायुडू 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 PM, 24-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 78/2

10 ओवर्स के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। मोईन अली 1 और अंबाती रायुडू 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:25 PM, 24-Sep-2021

गायकवाड़ के बाद डुप्लेसिस भी लौटे पवेलियन

10वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने डुप्लेसिस (31) को नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट कराया। 
10:21 PM, 24-Sep-2021

गायकवाड़ 38 रन बनाकर आउट

नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चहल ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। चहल ने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। पहले विकेट के लिए फाफ और गायकवाड़ के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई।
10:10 PM, 24-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 59/0

छह ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस 29 और गायकवाड़ 28 रन बना लिए हैं। आरसीबी ने पहले छह ओवर्स में 55 रन बनाए थे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed