CSK vs MI: दुसरे चरण में चेन्नई का शानदार आगाज, गायकवाड़ के दम पर मुंबई को 20 रन से हराया
- आईपीएल 2021 के दुसरे चरण में चेन्नई का शानदार आगाज
- चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हराया, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम
- चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली 88 रन की नाबाद पारी
- मुंबई की तरफ से सौरभ तिवारी ने बनाए सर्वाधिक 50* रन
- ड्वेन ब्रावो ने 25 रन देक झटके तीन विकेट, दीपक चाहर को दो विकेट मिले
लाइव अपडेट
दुसरे चरण में चेन्नई का शानदार आगाज, गायकवाड़ के दम पर मुंबई को 20 रन से हराया
अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 24 रन के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद गायकवाड़ ने जडेजा के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद छठे विकेट के लिए गायकवाड़ और ब्रावो के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। गायकवाड़ ने 58 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 88 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा जडेजा (26) और ब्रावो ने 23 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से बोल्ट-मिल्ने और बुमराह ने संयुक्त रूप से दो-दो विकेट चटकाए।
चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडिंयस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 18 रन के स्कोर पर टीम को क्विंटन डिकॉक के रूप में पहला झटका लगा। वहीं, 87 रन के स्कोर पर टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। सातवें विकेट के लिए सौरभ तिवारी और एडम मिल्ने के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई की तरफ से तिवारी ने सर्वाधिक 50* रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं, दीपक चाहर ने दो विकेट झटके जबकि शार्दुल और जोश हेजलवुड को 1-1 विकेट मिले।
🔝 of the table!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 19, 2021
Chennai Super Kings win the first #IPL2021 match played in UAE 🔥
From 7-3 to a 20-run win. Just CSK things 🤷♀️https://t.co/nYdFFoy5tu | #CSKvMI pic.twitter.com/oyxE5pPAMk