CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को आठ विकेट से हराया, ऋतुराज और कार्तिक के शानदार अर्धशतक
{"_id":"69f5f7d3e09706e4f70603e8","slug":"csk-vs-mi-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-ipl-2026-44th-match-updates-2026-05-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को आठ विकेट से हराया, ऋतुराज और कार्तिक के शानदार अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
खास बातें
चेन्नई ने मुंबई पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:11 PM, 02-May-2026
चेन्नई ने जीता मुकाबला
अंशुल कंबोज की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए बुमराह और गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किया।10:43 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: ऋतुराज का अर्धशतक
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह कार्तिक शर्मा के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 122 रन है।
विज्ञापन
10:12 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और चेन्नई ने दो विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ऋतुराज और कार्तिक शर्मा मौजूद हैं। इससे पहले टीम ने सैमसन (11) और उर्विल पटेल (24) का विकेट गंवाया।09:50 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: 13 पर चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने रिकेल्टन के हाथों सैमसन को कैच कराया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब ऋतुराज का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।09:41 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।09:23 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। चेन्नई के लिए कंबोज ने तीन और नूर ने दो विकेट लिए जबकि रामकृष्ण और ओवरटन के नाम एक-एक विकेट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई को पांचवां झटका लगा
मुंबई को पांचवां झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने नमन धीर को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने रॉबिन मिंज आए हैं। 17 ओवर के बाद पांच विकेट पर 135 रन है।09:02 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: नमन धीर का अर्धशतक
नमन धीर ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल क्रीज पर उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं।08:42 PM, 02-May-2026
CSK vs MI Live Score: तिलक वर्मा पांच रन बनाकर आउट
मुंबई को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों तिलक वर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब नमन का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 110 रन है।08:26 PM, 02-May-2026