DC vs CSK IPL 2021: हेटमायर ने चेन्नई की मुट्ठी से छीना मैच, रोमांचक मुकाबला जीतकर शीर्ष पर पहुंची दिल्ली
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंदें शेष रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में भी 20 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हो गई है।
लाइव अपडेट
दिल्ली की जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर
मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने अंबाती रायुडू की अर्धशतकीय पारी के दम पर 136 रन का स्कोर बनाया। वहीं दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने 100 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। हेटमायर 18 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर दो-दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
Nail-biting finish! 👌 👌@DelhiCapitals hold their nerve & beat #CSK by 3⃣ wickets in a last-over thriller. 👍 👍 #VIVOIPL #DCvCSK
— IndianPremierLeague (@IPL) October 4, 2021
Scorecard 👉 https://t.co/zT4bLrDCcl pic.twitter.com/ZJ4mPDaIAh
दिल्ली को छह गेंदों में छह रन की जरूरत
दिल्ली के लिहाज से एक और बढ़िया ओवर। हेटमायर ने हेजलवुड के ओवर में बटोरे दस रन। दिल्ली को छह गेंदों में छह रन की दरकारब्रावो का महंगा ओवर, दिल्ली को 12 गेंदों में 16 रन की दरकार
चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को जिस वजह से अभी तक बचाकर रखा था, वो काम नहीं आया। ब्रावो ने रोमांचक मोड़ पर अपने पहले ओवर में 12 रन लुटा दिए। दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रनों की दरकार है। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 121/6, शिमरॉन हेटमायर (17*), अक्षर पटेल (4*)दिल्ली को 18 गेंदों में 28 रन की दरकार
दिल्ली की टीम को अब जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 28 रन की जरूरत है। हेटमायर और अक्षर पटेल फिलहाल मैदान में हैं।शार्दुल का सफल ओवर
एक बार फिर से शार्दुल ठाकुर चेन्नई के लिए अहम साबित हुए हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में महज एक रन दिए और अश्विन-धवन दोनों को आउट किया। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/6, शिमरॉन हेटमायर (1*), अक्षर पटेल (0*)#DelhiCapitals 6⃣ down as Shikhar Dhawan departs!
— IndianPremierLeague (@IPL) October 4, 2021
A big wicket for @ChennaiIPL as @imShard strikes. 👏 👏 #VIVOIPL #DCvCSK
Follow the match 👉 https://t.co/zT4bLrDCcl pic.twitter.com/PbjrZncxRG