CT 2025 India Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गिल उपकप्तान बने, करुण-नीतीश और संजू को जगह नहीं, शमी की हुई वापसी
{"_id":"678b1d5a7d9206b6df0380f7","slug":"champions-trophy-2025-india-squad-announcement-live-bcci-selected-players-captain-vice-captain-players-list-2025-01-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"CT 2025 India Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गिल उपकप्तान बने, करुण-नीतीश और संजू को जगह नहीं, शमी की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
खास बातें
India Squad for Champions Trophy 2025 Live Updates : शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की घोषणा की।
विज्ञापन
रोहित और अगरकर
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
03:16 PM, 18-Jan-2025
व्यस्त शेड्यूल पर रोहित
रोहित ने भारत के व्यस्त शेड्यूल पर कहा, 'पिछले 6-7 वर्षों में, ऐसा ज्यादा समय नहीं रहा जब सीनियर टीम के खिलाड़ियों को क्वालिटी टाइम बिताने का समय मिला हो। जब आप इतने वर्षों में इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको कुछ समय की छुट्टी की भी जरूरत होती है। कोई भी इसके लिए समय नहीं लेता है।'03:14 PM, 18-Jan-2025
बुमराह की फिटनेस
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और उपलब्धता पर कहा, 'हम जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में बीसीसीआई की मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।' हर्षित राणा को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए बुमराह के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।' अगरकर ने कहा कि उम्मीद है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
03:12 PM, 18-Jan-2025
सिराज पर अर्शदीप को तरजीह क्यों
रोहित ने कहा, 'बुमराह अगर नहीं खेलते हैं तो उनकी अनुपस्थिति में हम एक ऐसा गेंदबाज चाहते थे जो शुरुआत और अंत दोनों में गेंदबाजी कर सके। शमी वापस आ गए हैं और नई गेंद नहीं होने पर सिराज का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है। हम केवल तीन तेज गेंदबाज ले रहे हैं क्योंकि हम कई ऑलराउंडर को मौका दे रहे हैं।'03:05 PM, 18-Jan-2025
सैमसन, सिराज के लिए कोई जगह नहीं
संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज दो बड़े नाम हैं जो भारत की टीम में शामिल नहीं हैं। सिराज ने पिछले कुछ समय में काफी गेंदबाजी की है। इस वजह से हो सकता है उन्हें आराम दिया गया हो। इसके अलावा करुण नायर, नीतीश रेड्डी को भी जगह नहीं मिली है। शमी की वनडे में वापसी हुई है।03:04 PM, 18-Jan-2025
अगरकर ने बताया गिल क्यों बने उकप्तान
अगरकर ने गिल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उकप्तान बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि टीम में फिटनेस की समस्या है। इसके अलावा कोई और वजह नहीं है। इंग्लैंड सीरीज से गिल को थोड़ा अनुभव भी मिल सकेगा।02:59 PM, 18-Jan-2025
India Champions Trophy Squad Live : भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमराह को रिप्लेस करेंगे। बुमराह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे) , मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 18-Jan-2025
India Champions Trophy Squad Live : इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से खेला जाएगा।01:50 PM, 18-Jan-2025
India Champions Trophy Squad Live : टीम मीटिंग जारी
रोहित और अगरकर के बीच टीम मीटिंग अब तक जारी है। शुक्रवार को ही रिव्यू मीटिंग हुई थी। तब लगभग टीम का चयन हो चुका होगा, लेकिन अब फिर से अगर इस मीटिंग में इतना समय लग रहा है तो जरूर कोई न कोई बात रही होगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई सरप्राइज देखने को मिल सकता है। क्या करुण नायर को मौका मिल सकता है? ये कुछ देर में पता चल जाएगा।12:13 PM, 18-Jan-2025
India Champions Trophy Squad Live : रोहित शर्मा पहुंचे
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम चयन बैठक में शामिल होने पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है।#WATCH | Maharashtra | Indian Men's cricket team captain Rohit Sharma arrived to attend the team selection meeting for the ICC Champions Trophy 2025 #iccchampionstrophy2025 pic.twitter.com/IIqE232zo1
— ANI (@ANI) January 18, 2025
12:12 PM, 18-Jan-2025
India Champions Trophy Squad Live : अजीत अगरकर पहुंचे
पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम चयन बैठक में भाग लेने पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है।#WATCH | Maharashtra | Men's Selection Committee Chairman Ajit Agarkar arrived to attend the team selection meeting for the ICC Champions Trophy 2025 #iccchampionstrophy2025 pic.twitter.com/AxrebWwGr9
— ANI (@ANI) January 18, 2025