AFG vs SA: सेमीफाइनल में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची फाइनल में, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया
{"_id":"667cb29062318347640372e5","slug":"afghanistan-vs-south-aftica-live-score-update-t20-world-cup-semi-final-trinidad-brian-lara-stadium-west-indies-2024-06-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs SA: सेमीफाइनल में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची फाइनल में, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 27 Jun 2024 08:31 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:31 AM IST
खास बातें
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup Semi Final: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हो रहे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ICC/T20 World Cup
लाइव अपडेट
08:09 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की जीत
टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।मार्करम-हेंड्रिक्स ने टीम को फाइनल में पहुंचाया
57 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने पांच रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। इसके बाद मोर्चा रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज हेंड्रिक्स ने 29 और कप्तान मार्करम ने 23 रन बनाए।
पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थीं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 2009 में भी सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी।
07:54 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: पावरप्ले समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/1
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/1 है। फिलहाल क्रीज पर हेंड्रिक्स 15 और मार्करम 12 रन बनाकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
07:32 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: डिकॉक पांच रन बनाकर आउट
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका पांच रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें फजलहक फारुकी ने बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान एडेन मार्करम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।07:26 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
57 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स उतरे हैं। पारी का पहला ओवर नवीन-उल-हक फेंक रहे हैं।07:06 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: अफगानिस्तान ने द. अफ्रीका के सामने रखा 57 रनों का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई (10) के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दोहरे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।07:04 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: 12वें ओवर में ऑलआउट हुई अफगानिस्तान
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अफगानिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई। तबरेज शम्सी ने अपना तीसरा विकेट नवीन-उल-हक के रूप में लिया। वह सिर्फ दो रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: राशिद खान का विकेट गिरा
अफगानिस्तान को नौवां झटका कप्तान राशिद खान के रूप में लगा। उन्हें एनरिक नॉर्त्जे ने आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फजलहक फारुकी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नवीन-उल-हक क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 53/9 है।06:52 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: शम्सी ने 10वें ओवर में दिए दो झटके
शम्सी ने 10वें ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने पहले करीम जनत (8) को आउट किया। इसके बाद नूर अहमद को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नवीन-उल-हक उतरे हैं।06:33 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA LIVE Score: उमरजई 10 रन बनाकर आउट
अफगानिस्तान को छठा झटका एनरिक नॉर्त्जे ने दिया। उन्होंने अजमातुल्लाह उमरजई को स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए राशिद खान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए करीम जनत क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 29/6 है।06:26 AM, 27-Jun-2024