Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार
{"_id":"635685eeb9069353360a72e4","slug":"diwlali-2022-share-market-muhurat-trading-2022-pick-these-stocks-mahurat-trading-starts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mon, 24 Oct 2022 07:39 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:39 PM IST
खास बातें
Diwali Muhurat Trading 2022: शेयर बाजार में आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 शुरू हो चुकी है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की बढ़त दिखी है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में आज एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार आज मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत् 2079 की शुरुआत हो गई। मुहूर्त कारोबार के लिए बाजार में ट्रेडिंग 6.15 मिनट से शुरू हुई।
विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2022
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
07:26 PM, 24-Oct-2022
Muhurat Trading 2022: संवत् 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार
Muhurat Trading 2022: संवत् 2079 की शानदार शुरुआत हुई है। दिवाली पर हुए विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा है, जबकि निफ्टी 17700 के पार पहुंच गया। बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 1.28% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। मुहूर्त ट्रेडिंग के अंत में निफ्टी 154 अंक चढ़कर 17731 के लेवल पर तो सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंक पर बंद हुआ।07:21 PM, 24-Oct-2022
Muhurat Trading 2022: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अजय देवगन का दिखा अलग अवतार
विज्ञापन
07:19 PM, 24-Oct-2022
Muhurat Trading 2022: बाजार को खूब रास आई दिवाली, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार
Muhurat Trading 2022: बाजार को खूब रास आई दिवाली, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार जाकर कारोबार करता दिखा।07:14 PM, 24-Oct-2022
Today - Diwali Muhurat bell ringing - was done by Indian cricket stars Shri @ajinkyarahane88 and Shri @pravin_amre along with Shri @ashishchauhan MD and CEO at 6:15 pm today. #MuhuratTrading2022 pic.twitter.com/0TLBzFFUau
— NSE India (@NSEIndia) October 24, 2022
07:03 PM, 24-Oct-2022
Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे
06:58 PM, 24-Oct-2022
आईडीबीआई के निजीकरण के बाद नए मालिकों के फैसलों पर वीटो नहीं करेगी एलआईसी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार और राज्य के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी एलआईसी आईडीबीआई बैंक में निजीकरण के बाद भी अपनी महत्वपूर्ण शेयरधारिता जारी रखेगी और आने वाले प्रमोटरों को खुली छूट देने की अपनी योजना के तहत बैंक के नए स्वामियों के किसी भी प्रस्ताव का वीटो नहीं करेगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आईडीबीआई बैँक का शेयर 1.05 अंक (2.37%) की बढ़त के साथ 45.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 24-Oct-2022
सुनक के ब्रिटिशन पीएम बनने की खबर से मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दिखा उत्साह
बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, ब्रिटेन में भारतवंशियों को दिवाली गिफ्ट। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इस खबर से दिखा उत्साह।06:41 PM, 24-Oct-2022
इन कंपनियों के शेयर टॉप गेनर के रूप में कर रहे कारोबार
Diwali Muhurat Trading 2022: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर और नेस्ले इंडिया के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान महिलाओं ने भी दिखा उत्साह।06:36 PM, 24-Oct-2022
सेंसेक्स और निफ्टी एक-एक प्रतिशत उछला
Diwali Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की मजबूती06:33 PM, 24-Oct-2022