फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth : देश के इन जगहों पर दिखा चतुर्थी का चांद, DELHI NCR में बादलों की ओट में दिखाई दिया चौथ का चांद

Fri, 21 Jan 2022 10:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Jan 2022 10:15 PM IST
खास बातें

Sakat Chauth 2022 Vrat Katha, Puja Vidhi, Shubh Muhurat Live Updates: आज सकट चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी, तिल चौथ, तिलकुटा चौथ और माघी चौथ के नाम प्रसिद्ध है। इसमें माताएं दिन भर निर्जला व्रत रखते हुए शाम के समय भगवान गणेश की पूजा उपासना करते हुए आखिरी में चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। सकट चौथ में मां अपनी संतान की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2022 Live Updates: Sankashti Chaturthi Vrat Katha, Moonrise Time, Puja Vidhi, Ganesh Aarti, Chandra Darshan Timings Today in Hindi
सकट चौथ 2022 लाइव अपडेट: - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:54 PM, 21-Jan-2022

चांद के दर्शन न होने पर ऐसे करें व्रत पूरा

DELHI NCR में धुंध और बादल के चलते चांद के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अगर चांद काफी देर से दिखाई देने की संभावना है जिसके चलते सकट चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं बिना चांद के दर्शन ही व्रत का पारण कर सकती हैं। शास्त्रों में इस बारे में बताया गया कि अगर किसी कारण से चांद के दर्शन होने में किसी तरह की परेशानियां आ रही हैं तो कुछ उपाय कर बिना चांद के दीदार किए ही उपवास पूरा कर सकती हैं।

- पंचांग के अनुसार चौथ पर चंद्रोदय के समय को ध्यान में रखते हुए व्रत का पारण किया जा सकता है।
- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ें।
- चांद के दर्शन न होने पर थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दें।
-  बड़े बुजुर्गों के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ें और अगले चौथ पर चंद्र दर्शन का संकल्प लें।
09:38 PM, 21-Jan-2022

DELHI NCR में व्रती महिलाएं को चांद के निकलने का इंतजार

दिल्ली NCR में सकट चौथ के चांद के दीदार का इंतजार लंबा हो रहा है। दिल्ली और आस पास के इलाके में रहने वाली व्रती महिलाएं चौथ की पूजा संपन्न करने के बाद अभी भी चांद के दर्शन का इंतजार कर रही हैं। पंचांग गणना के अनुसार आज यानी सकट चौथ पर दिल्ली और आसपास के इलाके में चांद करीब रात के 09 बजे निकलना था, लेकिन आसमान में बादलों का वजह से चांद के निकलने में देरी है।  
 
विज्ञापन
09:03 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर करें गणेश आरती- जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा...

Jai Gneash Aarti in hindi:
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे,संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत,कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥

गणपति महाराज की जय।।
08:23 PM, 21-Jan-2022

सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश के बारे में जानिए सब कुछ

ganesh - फोटो : Istock
पिता भगवान शंकर
माता भगवती पार्वती
भाई श्री कार्तिकेय, अय्यप्पा (बड़े भाई)
बहन अशोकसुन्दरी , मनसा देवी , देवी ज्योति ( बड़ी बहन )
पत्नी-  दो 1. ऋद्धि 2. सिद्धि
पुत्र- दो 1. शुभ 2. लाभ
पुत्री संतोषी माता
प्रिय भोग मोदक, लड्डू और दूर्वा
प्रिय पुष्प लाल रंग के
प्रिय वस्तु दूर्वा (दूब), शमीपत्र
अधिपति जल तत्व के
मुख्य अस्त्र परशु और रस्सी
वाहन मूषक
08:14 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पूजा के दौरान पढ़ें श्री गणेश के 12 चमत्कारी नाम

ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
Sakat Chauth Puja Vidhi 2022: आज सकट चौथ का उपवास रखने वाली महिलाएं भगवान गणपति की विशेष कृपा पाने के लिए उनके 12 नामों का जाप अवश्य करें।
1-नसुमुख
2- एकदंत
3- कपिल
4- गजकर्णक
5- लंबोदर
6- विकट
7- विघ्न-नाश
8- विनायक
9- धूम्रकेतु
10- गणाध्यक्ष
11- भालचंद्र
12- गजानन
08:02 PM, 21-Jan-2022

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का जाप

माताएं संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए सकट चौथ की पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जाप

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ के बाद कब-कब पड़ेगी साल 2022 में चतु्र्थी तिथि

शुक्रवार, 21 जनवरी संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 20 फरवरी संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 21 मार्च संकष्टी चतुर्थी
मंगलवार, 19 अप्रैल अंगारकी चतुर्थी
गुरुवार, 19 मई संकष्टी चतुर्थी
शुक्रवार, 17 जून संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 16 जुलाई संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 15 अगस्त संकष्टी चतुर्थी
मंगलवार, 13 सितंबर अंगारकी चतुर्थी
गुरुवार, 13 अक्टूबर संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 12 नवंबर संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 11 दिसंबर: संकष्टी चतुर्थी
07:28 PM, 21-Jan-2022

दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पटना समेत 10 शहरों में चांद निकलने का टाइम

Today Moonrise Timing: हिंदू धर्म में चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व होता है। चतुर्थी व्रत में भगवान गणेश की पूजा और चांद के दर्शन करने के बाद जल अर्पित करके व्रत का पारण किया जाता है। आज सकट चौथ व्रत है और भगवान गणेश की पूजा के बाद चांद के दर्शन करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं देश के 10 प्रमुख शहरों में आज कितने बजे निकलेगा चतुर्थी का चांद।
 
City- Today Moonrise Timing आज चांद के निकलने का समय
Delhi  9:00
Lucknow  08:46
Varanasi  08:39
Ghaziabad  08:59
Bareilly   08:51
Prayagraj  08:44 
Kanpur 08:49 
Agra  08:58
Meerut  08:57
Patna 08:31
07:20 PM, 21-Jan-2022

बिहार में इस समय दिखाई देगा सकट चौथ का चांद

शहर- BIHAR आज चांद के निकलने का समय
Patna 08:30
Bhagalpur 08:23
Madhubani 08:25
Gaya 08:31
Ranchi 08:31
07:03 PM, 21-Jan-2022

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आज इस समय दिखेगा चांद

 शहर- UTTAR PRADESH चंद्रोदय का समय  
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Mirzapur 08:41
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Basti 08:39
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Chandauli 08:38
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Ghazipur 08:36
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Azamgarh 08:38
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Jaunpur 08:40
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Mau  08:36
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Ballia 08:34
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Gorakhpur 08:36
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed