फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण खत्म, देश भर में दिखाई दी खगोलीय घटना

Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
खास बातें

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्तूबर की मध्य रात्रि में लगा। यह साल 2023 का अंतिम ग्रहण था। इस ग्रहण को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा गया।

विज्ञापन
Chandra Grahan Time 2023 Sutak Kaal Today, Lunar Eclipse in India, Effects On Rashi Daan Upay In Hindi
Lunar Eclipse 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:55 AM, 29-Oct-2023
भारत के अलावा नेपाल में भी चंद्रग्रहण दिखाई दिया।
02:35 AM, 29-Oct-2023

साल का आखिरी चंद्रग्रहण खत्म

साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण खत्म हो गया है। भारत में चंद्रग्रहण रात 1:05 बजे शुरू हुआ और रात 2:24 बजे खत्म हो गया। चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 1:44 बजे दिखा। देश में कई जगहों पर यह खगोलीय घटना दिखाई दी।
विज्ञापन
01:08 AM, 29-Oct-2023

ग्रहण के खत्म होने के बाद क्या करें

शास्त्रों में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और स्नान करें। नहाने के बाद पूजा घर का गंगाजल से शुद्ध करते हुए भगवान की पूजा-आराधना करें। ग्रहण के बाद दान भी काफी महत्व होता है।
01:04 AM, 29-Oct-2023

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है।  रात 01 बजकर 05 मिनट ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।। देश के जगहों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है। यह चंद्र ग्रहण करीब 01 घंटा 19 मिनट तक चलेगा। रात 2 बजकर 24 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।  
 
12:23 AM, 29-Oct-2023

ग्रहण का पौराणिक महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार अमृत पाने के लिए देवताओं और दानवों के बीच जब समुद्र मंथन किया गया तब अमृत पाने के लिए देवों और दानवों के बीच विवाद होने लगा। इस विवाद को सुलझाने और देवताओं को अमृत पान करवाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया। भगवान विष्णु ने सभी देवों और दानवों को अलग-अलग पंक्ति में बिठा दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए विष्णु जी देवताओं को अमृतपान कराने लगे। लेकिन छल से राहु देवताओं की लाइन में आकर बैठ गया और अमृत पान कर लिया। 

देवों की पंक्ति में बैठे चंद्रमा और सूर्य ने राहु को ऐसा करते हुए देख लिया। उन्होने इस बात की जानकारी भगवान विष्णु को दे दी। इस बात की जानकारी होते ही भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया,परंतु राहु के अमृत पान करने के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई। जिसके बाद उसके सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना गया। इसी कारण राहु और केतु सूर्य और चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं। पूर्णिमा और अमावस्या के दिन राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को ग्रास लेते हैं। जिसके कारण चंद्र और सूर्य ग्रहण लगता है। 
 
11:51 PM, 28-Oct-2023

पूर्ण और आंशिक ग्रहण में अंतर

आज साल का आखिरी ग्रहण है। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी अपूर्ण रूप से दिखते हैं तो इसे आंशिक ग्रहण के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब यह है कि चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की उपच्छाया से होकर गुजरेगा। आंशिक ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पर एक छाया तब तक बढ़ती रहेगी जब तक कि यह चरम पर न पहुंच जाए। पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति में ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक बिंदु पर होते हैं। यह आंशिक ग्रहण की तरह शुरू होता है लेकिन अपने चरम पर पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा को ढक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 PM, 28-Oct-2023

कुछ देर बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण

अब से कुछ देर बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण आज मध्य रात्रि को 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान देना होता है। 
 
10:57 PM, 28-Oct-2023

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें

  •  चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें अशुद्ध हो जाती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  •  ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  •  ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना चाहिए।
  •  इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
  •  ग्रहण के दौरान महिलाओं को कुछ भी काटना या सिलाई नहीं करना चाहिए।
  •  ग्रहण की समाप्ति होने पर स्नान अवश्य करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर पर ही रहना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए।
10:28 PM, 28-Oct-2023

Chandra Grahan 2023: कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को और सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही होता है। चंद्र ग्रहण में चंद्रमा केतु से पीड़ित होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा पीड़ित रहता है। जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण होता है। 
10:07 PM, 28-Oct-2023

Chandra Grahan Time In Your City: जानिए आपके शहर कब लगेगा चंद्र ग्रहण

दिल्ली- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
नोएडा- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
गुरुग्राम- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
मुंबई- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
कानपुर- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
पटना- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक
भोपाल- रात 01.06 बजे रात 02.24 बजे तक




 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed