फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Today yoga tips never make these mistakes while doing yoga

आज का योग: गलती से भी योग करते समय न करें ये गलतियां, हो सकती है परेशानी

Tue, 21 Sep 2021 11:04 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Today yoga tips never make these mistakes while doing yoga
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की कितनी अहम भूमिका है यह तो सभी जानते हैं। प्रतिदिन योग करने से शरीर को तो मजबूती मिलती ही है, इसी के साथ हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। योग में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई योगासन बताए गए हैं, जो हमारे शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं लेकिन योग करते समय भी कुछ बातें ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है और कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि आप इन बातों को नजरंदाज करते हैं तो आपको समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि योग करते समय कौन सी बातों को ध्यान में रखना है जरूरी और नहीं करना चाहिए कौन सी गलतियां।

विज्ञापन

Today yoga tips never make these mistakes while doing yoga
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
योग से पहले न भूलें वॉर्मअप करना

योग करने से पहले वॉर्मअप करना बेहद आवश्यक होता है। इससे हमारा शरीर योगासन करने के लिए तैयार होता है इसलिए कभी भी वॉर्मअप के योग नहीं करना चाहिए। वॉर्मअप होने के लिए आप कुछ देर हल्की स्ट्रेचिंग, रस्सी कूद या टहलना जैसी हल्की-फुल्की गतिविधियां कर सकते हैं।


योग करते समय न पहनें टाइट कपड़े

योग में शरीर को कई हिस्सों को मोड़ना और स्ट्रेच करना होता है यदि आप योग करते समय ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं तो आपको असुविधा हो सकती है, इसलिए योग करते समय आरामदायक कपड़े ही पहनना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Today yoga tips never make these mistakes while doing yoga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

योग करते समय सांस लेने का रखें विशेष ध्यान

योग में सांस खींचने और छोड़ने का विशेष महत्व होता है इसलिए कोई भी योगासन सांसों पर खास ध्यान देना चाहिए। योग करने के दौरान बार-बार सांस रोकने की कोशिश न करें।

 

थकान या बीमारी में योग करना

यदि आप बहुत थके हुए हैं तो उस स्थिति में योग नहीं करना चाहिए क्योंकि योगासन करते समय मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। यदि आप थकान की अवस्था में योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है। इसी तरह बीमार होने पर यदि आपका शरीर कमजोर है तो उस स्थिति में योग करने के लिए शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।

 

विज्ञापन

Today yoga tips never make these mistakes while doing yoga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
योग के बीच में पानी पीना

योग करते समय बीच में बार-बार पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपकों नुकसान हो सकता है और योगासन करते समय भी असुविधा हो सकती है।


योग के तुरंत बाद खाना-

कुछ लोग योग करने के तुरंत बाद भोजन कर लेते हैं लेकिन ये गलती नहीं करनी चाहिए। योग करने के तुरंत बाद खाना खाने से आपके पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed